फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: फर्राटा पंखा से लगा करंट, युवक की गई जान

Wed, 08 Jul 2026 11:20 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
मोहित, फाइल फोटो
विज्ञापन
मितौली। गांव उमरापुर में बुधवार को घर में फर्राटा पंखा मोड़ते समय करंट लगने से मोहित (32) पुत्र सालिकराम गंभीर रूप से झुलस गए। परिजन उन्हें ओयल ट्रॉमा सेंटर ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

उमरापुर निवासी मोहित घर में चल रहा फर्राटा पंखा मोड़ रहे थे। इसी दौरान पंखे में अचानक करंट उतर आया और वह उसकी चपेट में आ गए। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे परिजनों ने करंट से अलग कर निजी वाहन से उन्हें ओयल ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी जुटाई। मोहित का विवाह करीब छह वर्ष पहले हुआ था। उनकी कोई संतान नहीं है। वह जानवरों की दवाइयां बेचने वाली एजेंसी में कार्य करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ यादवेंद्र यादव ने बताया कि पंखे से करंट लगने से युवक की मौत हुई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें