फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: अनियमितता पर सात उर्वरक विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित

Wed, 08 Jul 2026 11:19 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। खरीफ सीजन में उर्वरकों की कालाबाजारी और अन्य अनियमितताओं पर अंकुश लगाने के लिए कृषि विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। निरीक्षण के दौरान अनियमितताएं मिलने पर जिला कृषि अधिकारी ने जिले की सात दुकानों के लाइसेंस निलंबित कर दिए।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि महेश खाद भंडार टिकौला (बेहजम), कश्यप खाद भंडार नौवना (निघासन), किसान ट्रेडर्स तेंदुआ (फूलबेहड़), एग्री जंक्शन केंद्र ढखेरवा चौराहा (रमियाबेहड़) की दो इकाइयों, जनता खाद भंडार अभयपुर (रमियाबेहड़) तथा चौधरी खाद भंडार (धौरहरा) के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि जिलेभर में चलाए गए विशेष निरीक्षण अभियान के दौरान 316 उर्वरक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों की जांच की गई। अनियमितताएं मिलने पर 52 फुटकर उर्वरक विक्रेताओं को नोटिस जारी किए गए, जबकि 31 विक्रेताओं के उर्वरक प्राधिकार पत्र पहले ही निरस्त किए जा चुके हैं। कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि कालाबाजारी, ओवररेटिंग या खाद उपलब्ध न होने की शिकायतों के लिए जिला स्तरीय कंट्रोल रूम भी सक्रिय कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें