फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: पत्नी से सामूहिक दुष्कर्म और कार्रवाई न होने का आरोप लगाकर युवक ने खाया जहर

Sun, 02 Jun 2024 03:21 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी के गोला गोकर्णनाथ क्षेत्र में शनिवार को एक युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। युवक का आरोप है कि उसकी पत्नी के साथ कुछ लड़कों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। 

विज्ञापन


नगर के एक मोहल्ला निवासी युवक ने शनिवार दोपहर करीब एक बजे पब्लिक इंटर कॉलेज के स्टेडियम में जहरीला पदार्थ खा लिया। इसके बाद उसने अपने बड़े भाई को जहर खाने की बात बताई। परिजनों ने युवक को गोला सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Exit Polls 2024: इन पांच सीटों पर करीबी मुकाबले में फंसी भाजपा, सपा का भी खुल सकता है खाता
विज्ञापन


अस्पताल में इलाज के दौरान बनाए गए वीडियो में युवक ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी के साथ कुछ लड़कों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। जब वह कार्रवाई के लिए कोतवाली गया तो उसकी बात नहीं सुनी गई और उसे भगा दिया गया। इसके बाद शुक्रवार को खुटार रोड पर आरोपियों ने उसकी पिटाई कर दी। इससे आहत होकर उसने जहरीला पदार्थ खाया है। वहीं परिवार वालों का कहना है कि युवक की पत्नी दोनों बच्चों के साथ कहीं चली गई है।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक इंद्रजीत सिंह ने बताया कि कार्रवाई न करने का आरोप गलत है। युवक नशेड़ी है। महिला पहले भी किसी के साथ चली गई थी। युवक नशे की हालत में आया था। इसकी हालत को देखते हुए कोतवाली में कुछ समय तक रोकने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया था। कोई तहरीर भी नहीं दी गई है। जांच कराकर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें