फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: युवक पर अश्लील मेसेज भेजने का आरोप, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदराबाद। नीमगांव की बेहजम चौकी क्षेत्र में कोचिंग जाने वाली छात्रा ने एक युवक पर अश्लील मेसेज करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज किया और आरोपी की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र नीमगांव की बेहजम चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता पड़ोस के गांव में कोचिंग जाती थी। वहीं के एक युवक पर आरोप लगाया कि वह उसे मोबाइल पर अश्लील मेसेज कर परेशान करता है। घटना कई दिन पुरानी है। बेहजम चौकी पुलिस ने कार्रवाई के बजाय मामले को दबाए रखा। बेहजम चौकी प्रभारी वीपी सिंह ने बताया कि उन्हें तहरीर शनिवार शाम मिली है। इधर रविवार को भी एक युवक ने इसी आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

-

मुझे शनिवार को खबर वायरल होने के बाद जानकारी मिली है। तहरीर मिल गई है, रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम भेजी गई है।

सुनीता कुशवाहा थानाध्यक्ष नीमगांव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें