बिजली मूल्य में हो रही वृद्धि सहित विभिन्न अव्यवस्थाओं के विरोध में आम आदमी पार्टी (आप) कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर पार्क में धरना-प्रदर्शन किया और एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।
आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में मांग की गई है कि बिजली की दरों में हो रही वृद्धि रोकी जाए। पावर कारपोरेशन में फैली अव्यवस्थाओं को खत्म किया जाए। फिक्सड चार्ज खत्म किया जाए। पावर कारपोरेशन के अलावा निजी विद्युत उत्पादन तथा वितरण कंपनियों का ऑडिट कैग से कराया जाए। प्रदेश के वीवीआईपी जिलों में तथा आद्योगिक कारखानों में बिजली अधिकारियों की मिलीभगत से हो रही बिजली चोरी रोकी जाए। प्रदेश में ताप विद्युत उत्पादन के स्थान पर सौर एवं ऊर्जा जैसे परंपरागत बिजली स्रोतों से बिजली बनाने के संयंत्र लगाए जाएं। आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि सरकार तत्काल मांगों को पूरा करे। ज्ञापन देने वालों में जिला संयोजक वलीम खान, जिला कोषाध्यक्ष राममूर्ति वर्मा, जिला कार्यकर्ता संयोजक प्रशांत वाजपेयी, जिला प्रवक्ता मोहम्मद आरिफ , जिला विधिक सलाहकार ऋषिराज सिंह, पूनम वर्मा, अनिल राज, मयंक बाथम, शिवकुमार सिंह चौहान, चंद्रशेखर मिश्रा, रितेश गुप्ता, लालू मिश्रा और आदिल खान सहित तमाम लोग मौजूद थे।