फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिशाओं के सदुपयोग से बदल सकते हैं अपनी दशा : आचार्य बलूनी

विज्ञापन
कथा व्यास का स्वागत करते अधिकारी। संवाद
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। बजाज चीनी मिल स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर में वास्तु ज्ञान यज्ञ के दौरान आचार्य सुशील बलूनी ने दिशा ज्ञान, भूमि के प्रकार, अवस्था और ऊर्जा स्तरों की विस्तार पूर्वक चर्चा की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा भवन निर्माण में दिशाओं एवं कोणों का बहुत महत्वपूर्ण योगदान होता है। पद विन्यास, ब्रह्म स्थान व कोण तथा दिशा के हिसाब से किया गया निर्माण सुंदर भाग्य लेकर आता है। आचार्य बलूनी के अनुसार आपका भवन आपकी स्थान कुंडली है। यदि भवन वास्तु के अनुरूप बना हो, तो जन्म कुंडली के दोषों का हरण करने वाला होता है।
आचार्य ने बताया भूमि की दूषित अवस्थाओं जैसे कि शुप्त-मृत अवस्था अथवा अर्ध जागृत अवस्था में किया गया निर्माण कष्टकारी होता है। भवन का निर्माण अच्छे मुहूर्त में सदैव दक्षिणाव्रत करना चाहिए। इस मौके पर बजाज पब्लिक स्कूल के बच्चों ने मां सरस्वती वंदना, दुर्गा स्तुति नृत्य, सामूहिक नृत्य के कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

इस मौके पर बजाज ग्रुप के प्रबंध निदेशक अजय शर्मा, चीनी मिल के उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह जादौन, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक आशुतोष मधुकर, सचिव बलवंत चौधरी, अवनी पांडे, केके तिवारी, पीएस चतुर्वेदी, पीसी गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें