बसंत मौसम के आने के उपलक्ष्य में शनिवार को किड्जी ला मटीना स्कूल में यलो डे मनाया गया। इस दौरान छात्रों को यलो रंग के महत्व और इसकी उपयोगिता के बारे में जानकारी दी गई।
शनिवार को यलो डे के मौके पर सभी बच्चे पीले रंग की ड्रेस में स्कूल पहुंचे। वहीं कक्षाओं को भी पीले रंग के गुब्बारों और पन्नियों से सजाया गया। स्कूल की कोऑर्डीनेटर जसप्रीत कौर ने छात्रों को यलो रंग के महत्व और इसकी उपयोगिता के बारे में बताया। इस मौके पर सभी बच्चे और शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।