फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: छह दिन तक बारिश का यलो अलर्ट

Sat, 14 Jun 2025 11:38 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
तेज धूप और गर्मी में परेशान लोग चेहरे पर कपड़ा लपेटकर निकले। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले में प्रचंड गर्मी का कहर जारी है। सुबह से चिलचिलाती धूप व उमस भरी गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। न्यूनतम तापमान बढ़ने से रात में भी लोगों को सुकून नहीं मिल पा रहा है। भीषण गर्मी की वजह से घरों से जरूरी काम होने पर बाहर निकल रहे हैं। वहीं, मौसम विभाग ने छह दिन का यलो अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन

शनिवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री, जबकि न्यूनतम पारा एक डिग्री बढ़कर 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। सुबह 10 बजे ही सूरज की किरणें लोगों को सताने लगीं। दिन चढ़ा तो शरीर को झुलसाने वाली धूप ने लोगों को सताना शुरू कर दिया। धूप से बचने के लिए लोगों ने छांव व छाता का सहारा लिया, लेकिन उमस भरी गर्मी की वजह से कोई राहत नहीं मिली।
सड़कों पर सन्नाटा रहा, जो लोग बाहर निकले वह गर्मी की वजह से बिलबिलाते नजर आए। वहीं रात में भी मौसम गर्म रहा। पंखे व कूलर इस भीषण गर्मी से लोगों को राहत नहीं पहुंचा पा रहे हैं। लोगों को मानसून का बेसब्री से इंतजार है। वहीं आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक रविवार को गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है। बिजली चमकने और तेज हवाएं (40-50 किमी प्रति घंटा) चलने को लेकर मौसम विभाग ने यलो अलर्ट भी जारी किया है। ये अलर्ट अगले छह दिनों तक रहेगा। आंधी और बारिश की संभावना को लेकर तापमान में कमी की भी उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें