फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: वाईडीसी की पहली मेरिट 22 को, 23 से होगी काउंसलिंग

Mon, 20 Jul 2026 11:16 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
युवराजदत्त महाविद्यालय
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शहर के युवराजदत्त महाविद्यालय (वाईडीसी) में सोमवार को आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो गई। अब स्नातक और परास्नातक में प्रवेश के लिए 22 जुलाई को पहली मेरिट सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन

23 जुलाई से प्रवेशार्थियों की काउंसलिंग होगी। रिक्त सीटों के लिए दूसरी मेरिट सूची जारी की जाएगी। इधर, आर्यकन्या डिग्री कॉलेज में प्रवेश के लिए काउंसलिंग की जा रही है। वाईडीसी के प्राचार्य डॉ. हेमंत पाल ने बताया कि आवेदन पत्र वितरण समाप्त हो चुका है। मंगलवार को मेरिट जारी करने की प्रक्रिया पूरी कर बुधवार सुबह कॉलेज के नोटिस बोर्ड पर सूची चस्पा की जाएगी।
युवराजदत्त महाविद्यालय में बीए की 1320, बीकॉम की 360, बीएससी की 600, बीएड की 50, एमए फिलॉसफी की 60, एमए अंग्रेजी की 60, एमए राजनीतिक विज्ञान की 120, एमए हिंदी की 60, एमए अर्थशास्त्र की 60, एमए इतिहास की 60, एमकॉम की 60 और एमएससी बॉटनी की 20 सीटों पर प्रवेश लिया जाता है।
विज्ञापन

आर्यकन्या कॉलेज की प्राचार्य गीता शुक्ला ने बताया कि स्नातक में हिंदी विषय की 340, अंग्रेजी की 200, संस्कृत की 50, दर्शनशास्त्र और मनोविज्ञान की 150-150, अर्थशास्त्र की 180, राजनीति शास्त्र की 270, चित्रकला की 184, संगीत वादन की 30 और गायन की 30 सीटों पर प्रवेश लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें