फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: तीन दिन की बारिश में ‘तैरने’ लगे इंतजाम

Mon, 20 Jul 2026 11:15 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
ग्राम पंचायत भूड़ा के स्कूल के पास सड़क पर जलभराव। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। लगातार तीन दिन की बारिश में शहर से गांव तक जलनिकासी के इंतजाम ‘तैरने’ लगे हैं। राजापुर मंडी में चोक नालों से पानी नहीं निकलने के कारण परिसर जलमग्न हो गया। सब्जी कारोबार से लेकर होटल और चाय की दुकानें प्रभावित हैं।
विज्ञापन

शहर के शिवकॉलोनी, अर्जुनपुरवा, सब्जी मंडी, संकटा देवी और गंगोत्री नगर सहित कई मोहल्लों में जलभराव से लोगों को आवागमन में परेशानी हुई। ग्रामीण क्षेत्रों में भी सड़कों पर पानी और कीचड़ ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं। राजापुर मंडी परिसर और आसपास के नाले कचरे से पूरी तरह चोक हैं। सब्जी व्यापारियों के मुताबिक, जिस स्थान पर जमीन पर सब्जियां रखकर आढ़त लगती और बोली होती है, वहां पानी और कीचड़ भरने से कारोबार बुरी तरह प्रभावित है। मंडी के अंदर कई छोटे होटल और चाय की दुकानें भी जलभराव के कारण बंद हैं। दुकानदारों का कहना है कि मुख्य मार्ग के नाले जाम होने से अधिक बारिश में बाहर का पानी भी सीधे मंडी परिसर में आ जाता है। व्यापारियों ने मंडी प्रशासन और संबंधित विभाग से तत्काल नालों की सफाई और जलनिकासी दुरुस्त कराने की मांग की है।
एसडीएम सदर चालुवराजु आर ने कहा कि इतना जलभराव है तो यह गलत है। मंडी का तत्काल निरीक्षण कराकर साफ-सफाई के निर्देश दिए जाएंगे। मंडी के बाहर और अंदर के सभी नाले खुलवाए जाएंगे।
विज्ञापन

पसगवां की ग्राम पंचायत भूड़ा में संविलियन विद्यालय के निकट सड़क पर काफी दिनों से जलभराव होने के कारण बच्चों को निकलने में परेशानी हो रही है। बीडीओ मोहित कौशिक ने समस्या का शीघ्र समाधान कराने की बात कही।
शंकरपुर में मुख्य मार्ग जलमग्न

बिजुआ। ग्राम पंचायत बिजुआ के मजरा शंकरपुर का मुख्य मार्ग पिछले चार दिनों से हो रही लगातार बारिश से जलमग्न है। इससे ग्रामीणों को गांव से बाहर जाने और आने में परेशानी हो रही है। कीचड़ और गंदे पानी से भरे रास्ते से स्कूल जाने वाले बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को विशेष कठिनाई हो रही है। ग्रामीणों ने समस्या का शीघ्र समाधान कराने की मांग की है। खंड विकास अधिकारी बिजुआ महावीर सिंह ने बताया कि सूचना मिली है। शाम तक मुख्य मार्ग से पानी निकल जाएगा। संवाद
9999999
आज भारी बारिश का यलो अलर्ट
सोमवार को सुबह से आसमान में बादल छाए रहे और पूरे दिन रुक-रुक कर हल्की से मध्यम बारिश होती रही। लोगों ने छाता और रेनकोट का सहारा लिया। बारिश से मौसम सुहाना रहा और गर्मी से राहत मिली। दोपहर करीब एक बजे बादलों के बीच हल्की धूप निकलने से उमस बढ़ी, लेकिन शाम को फिर हल्की फुहारें पड़ीं। अधिकतम तापमान 30 डिग्री रहा, जबकि न्यूनतम पारा एक डिग्री गिरकर 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने मंगलवार को जिले में यलो अलर्ट जारी कर बिजली कड़कने के साथ आंधी और भारी बारिश की संभावना जताई है।

ग्राम पंचायत भूड़ा के स्कूल के पास सड़क पर जलभराव। संवाद

ग्राम पंचायत भूड़ा के स्कूल के पास सड़क पर जलभराव। संवाद

ग्राम पंचायत भूड़ा के स्कूल के पास सड़क पर जलभराव। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें