फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलेवन टाइगर ने पांचवीं बार जीता खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
मैैलानी। चमन चौराहा क्रिकेट क्लब को सात विकेट से हराकर इलेवन टाइगर क्रिकेट क्लब की टीम ने देवेंद्र प्रताप मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब पांचवीं बार जीत लिया है।
विज्ञापन

डिपो ग्राउंड पर हुए फाइनल मुकाबले में इलेवन टाइगर क्लब मैलानी के कप्तान अरविंद सिंह ने टॉस जीतकर चमन चौराहा क्रिकेट क्लब मैलानी की टीम को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। चमन चौराहा की पूरी टीम 14वें ओवर में 93 रनों पर आउट हो गई। टीम की ओर से आलोक ने 51 और अनुराग ने 31 रन बनाए। इलेवन टाइगर की ओर से गेंदबाजों में सूरज ने पांच, गोलू ने दो, मोहित और तौकीर ने एक-एक विकेट लिया। जवाब में बल्लेबाजी करते हुए इलेवन टाइगर की टीम ने नौ ओवर में तीन विकेट खोकर ही जीत का लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम की ओर से अलतमश ने 25 और शोएब ने 20 रनों का योगदान दिया। चमन चौराहा की ओर से साजू ने दो और आमिर ने एक विकेट लिया। सूरज को मैन आफ द मैच और मोहित को मैन आफ द टूर्नामेंट चुना गया। मुख्य अतिथि युवा व्यवसायी भवानी शंकर माहेश्वरी ने विजेता और उप विजेता टीम के कप्तानों को ट्रॉफी प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें