फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: जिला अस्पताल में फिल्म खत्म होने से एक्स रे सुविधा ठप

विज्ञापन
जिला अस्पताल में ईएनटी डॉक्टर के पास लगी मरीजों की भीड़- संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। जिला अस्पताल में फिल्म खत्म होने पर सामान्य मरीजों के एक्स रे नहीं हो पा रहे हैं। ऐसे में मरीजों को भटकना पड़ रहा है। सरकारी अस्पताल में सुविधा न मिलने पर मरीज प्राइवेट से एक्स रे कराने को मजबूर हैं। हालांकि, इमरजेंसी और भर्ती मरीजों के एक्स रे किए जा रहे हैं।
सर्दी से राहत मिलने के बाद जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या काफी बढ़ गई है। जिला अस्पताल में रोजाना 80 से 90 मरीजों के एक्स रे किए जाते हैं, लेकिन पिछले पांच दिनों से फिल्म खत्म होने से एक्स रे की सुविधा ठप पड़ी है। अस्पताल में भर्ती मरीज व आने वाले इमरजेंसी मरीजों को लेकर अस्पताल प्रशासन ने फिल्मों की व्यवस्था कर रखी है। जिला अस्पताल में एक्सरे की सुविधा ठप होने से दूर-दराज से आने वाले मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। एक्स रे फिल्म खत्म होते ही अस्पताल प्रशासन ने शासन से इसकी डिमांड की है, लेकिन अभी तक उपलब्ध नहीं हो सके।
विज्ञापन


एक हजार से अधिक पहुंचे मरीज
जिला अस्पताल में मंगलवार को 1068 मरीज दवा लेने पहुंचे। भीड़ अधिक होने के चलते मरीजों को दवा पाने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। ठंड के बाद जिला अस्पताल की ओपीडी बढ़ी है। सर्दियों में जहां 400 से 600 मरीज दवा लेने पहुंचते थे, अब आंकड़ा एक हजार के पार हो गया है। सोमवार को 1333 मरीज दवा लेने पहुंचे थे तो वहीं मंगलवार को 1068 मरीजों की ओपीडी की गई।
विज्ञापन


फिल्म खत्म होने से सामान्य मरीजों के एक्स रे नहीं हो पा रहे हैं। डिमांड की जा चुकी है। इमरजेंसी और भर्ती मरीजों के एक्स रे किए जा रहे हैं। इसके लिए फिल्म की व्यवस्था की गई है।
-डॉ.आईके राम चंदानी, सीएमएस जिला अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें