फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: धरातल पर उतरीं 1078 करोड़ की 43 परियोजनाएं, रखी गई आधारशिला

विज्ञापन
शैलेंद्र कुमार
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। पिछले साल हुए निवेशक सम्मेलन में मिले 2200 करोड़ के निवेश में जिले में 1078 करोड़ की 43 औद्योगिक विकास परियोजनाएं धरातल पर उतर आईं हैं। सोमवार को लखनऊ में आयोजित भूमि पूजन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खीरी की 1078 करोड़ की परियोजनाओं समेत दस लाख करोड़ की परियोजनाओं की आधारशिला रखी। वहीं, कलेक्ट्रेट में कार्यक्रम का लाइव प्रसारण हुआ।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक सदर योगेश वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, डीएम महेंद्र बहादुर सिंह, सीडीओ अनिल कुमार सिंह, उपायुक्त उद्योग संजय सिंह ने किया। जिलाधिकारी ने कहा कि फरवरी 2023 में आयोजित निवेशक सम्मेलन में 80 से अधिक परियोजनाओं में 2200 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव प्राप्त हुआ था। जिसके सापेक्ष 1078.33 करोड़ की 43 परियोजनाएं भूमि पूजन के लिए तैयार हैं।
10 करोड़ से ऊपर निवेश करने वाली 973.77 करोड़ की 13 परियोजनाओं से जुड़े प्रतिनिधि लखनऊ में शामिल हुए, जबकि 10 करोड़ से कम लागत की 99.56 करोड़ 30 परियोजनाओं के प्रतिनिधि कलक्ट्रेट के कार्यक्रम में शामिल हुए। सदर विधायक योगेश वर्मा ने कहा कि औद्योगिक इकाइयों के स्थापित होने से रोजगार के अवसर पैदा होंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि आज का दिन उद्यमियों का दिन है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश तेज गति से आगे बढ़ रहा है। इसके बाद अतिथियों ने एक जिला-एक उत्पाद के तहत प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। यहां चयनित थारू हस्तशिल्प उत्पाद एवं गुड़ के स्टाल लगाए गए थे। कॉलेज के छात्र छात्राओं ने थारू हस्तशिल्प उत्पादों के साथ न केवल सेल्फी ली, बल्कि उन्हें खरीदा भी।

10 करोड़ से ऊपर आठ विभागों में 973.77 करोड़ का निवेश
भूमि पूजन समारोह में हिस्सा लेने वाले जिले के 13 उद्यमियों ने आठ विभागों में कुल 973.77 करोड़ रुपये निवेश किए हैं। इनमें सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विभाग में चार कंपनियों ने 145 करोड़, पशुपालन और डेयरी विभाग में एक कंपनी ने 15.75 करोड़, अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत में तीन कंपनियों ने 236 करोड़, डेयरी विकास विभाग में एक कंपनी ने 50 करोड़ और आबकारी विभाग के तहत दो कंपनियों ने 400 करोड़, हाउसिंग डिपार्टमेंट से एक कंपनी ने 25 करोड़ और गन्ना विभाग के तहत एक कंपनी ने 101 करोड़ रुपये का निवेश किया है।
-

10 करोड़ से कम लागत में 99.56 करोड़ का निवेश
10 करोड़ से कम की लागत में एमएसएमई में छह कंपनियों ने 26 करोड़, पशुपालन में एक कंपनी ने एक करोड़, सहकारिता में एक कंपनी ने 9.56 करोड़, वन विभाग के तहत आठ कंपनियों ने 13 करोड़, उद्यान विभाग के तहत तीन कंपनियों ने 13.94 करोड़, हाउसिंग में एक कंपनी ने तीन करोड़, चिकित्सा शिक्षा में एक कंपनी ने दो करोड़, तकनीकी शिक्षा में पांच कंपनियों ने 12.06 करोड़, पर्यटन क्षेत्र में दो कंपनियों ने 13 करोड़, व्यवसायिक शिक्षा में एक कंपनी ने एक करोड़ और कृषि क्षेत्र में एक कंपनी ने पांच करोड़ रुपये निवेश किए हैं। इन सभी प्रोजेक्ट की आधारशिला रखी गई।
-
सीबीजी प्लांट के लिए तीन कंपनियों ने लगाए 236 करोड़
अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत विभाग के तहत पसगवां स्थित डीसीएम श्रीराम ग्रुप की अजबापुर चीनी मिल 130 करोड़ की लागत से कम्प्रेस बॉयो गैस (सीबीजी) प्रोजेक्ट लगा रही है। कंपनी के प्रतिनिधि डीएस मिल्टन ने बताया कि निर्माण कार्य चल रहा है। प्रेस मड से इसका प्रोडक्शन किया जाएगा। इसके अलावा एवर एनवॉयरो रिसोर्सेज मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड ने भी 85.6 करोड़ की लागत से सीबीजी प्लांट लगा रही है।
एथेनॉल और डिस्टलरी प्लांट के लिए 400 करोड़ का निवेश

लखीमपुर खीरी। जिले में दिल्ली बेस्ड कंपनी ग्लोबस स्पिरिट लिमिटेड ने मैगलगंज में एथेनॉल प्लांट के लिए 200 करोड़ रुपये निवेश किए हैं। कंपनी के यूनिट हेड और सीनियर वाइस प्रेसिडेंट शैलेंद्र कुमार लखनऊ कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने बताया कि सरकार और प्रशासन का हर स्तर से सहयोग मिला। कहा कि बॉटलिंग प्लांट चालू है। मार्च-अप्रैल से उत्पादन शुरू हो जाएगा। ऐरा चीनी मिल में जुआरी एनविऑन ग्रुप 200 करोड़ की लागत से ग्रेन बेस्ड डिस्टलरी लगा रही है। कंपनी की तरफ से प्रतिनिधि धर्मेंद्र लखनऊ कार्यक्रम में शामिल हुए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें