फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: गांव में ही एक्स-रे जांच, टीबी के नौ संदिग्ध मरीज मिले

Thu, 09 Apr 2026 11:58 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
गांव बसंतापुर में आधुनिक हैंड होल्ड पोर्टेबल एक्स रे मशीन से जांच करते डॉक्टर। संवाद
विज्ञापन
पलियाकलां। प्रदेश सरकार के 100 दिवसीय टीबी खोजी अभियान के तहत ग्राम बसंतपुर कलां में आयुष्मान आरोग्य शिविर का आयोजन किया गया, जहां ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच के साथ टीबी के लक्षणों की सघन स्क्रीनिंग की गई। शिविर की खास बात यह रही कि पहली बार गांव स्तर पर हैंड हेल्ड पोर्टेबल एक्स-रे मशीन का उपयोग किया गया, जिससे ग्रामीणों को मौके पर ही जांच की सुविधा मिल सकी।
विज्ञापन

शिविर के दौरान कुल 100 लोगों के छाती के एक्स-रे किए गए, जिनमें से नौ लोगों की रिपोर्ट संदिग्ध पाई गई। स्वास्थ्य टीम ने सभी संदिग्ध मरीजों को आगे की जांच और बलगम परीक्षण के लिए सीएचसी पलिया रेफर कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, जांच रिपोर्ट आने के बाद जरूरतमंद मरीजों का तुरंत उपचार शुरू किया जाएगा।
डॉ. सरताज ने ग्रामीणों को टीबी के लक्षण और बचाव के उपायों के बारे में जागरूक किया। शिविर में वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक बृजेश कुमार, सीएचओ वंदना राणा, एएनएम सरला देवी और आशा बहू सियापति ने सक्रिय भूमिका निभाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें