फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगठन को मजबूत बनाएं कार्यकर्ता: नकुल दुबे

विज्ञापन
कार्यकताओं को सम्बोधित करते हुए नकुल दुबे। आयोजक
विज्ञापन
मोहम्मदी। कांग्रेस पार्टी विधानसभा क्षेत्र की बैठक में मुख्य अतिथि नकुल दुबे ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए कहा।
विज्ञापन

कस्बे के एक मैरिज लॉन में आयोजित बैठक में उन्होंने सभी से हर बूथ पर पहुंचने को कहा। उन्होंने कहा, जिस तरीके से हमारे देश में आतंकवादी घटना हुई, वह बेहद शर्मनाक है। सभी राजनीतिक दल सरकार के हर कदम पर साथ चल रहे हैं। पड़ोसी देश अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। हम सबको मिलकर इसका डटकर मुकाबला करना है।
अशफाक उल्ला खां ने आए हुए सभी अतिथियों का धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, मोहम्मदी मेरी कर्म स्थली रही है। पूर्व सांसद रवि वर्मा ने कहा देश में नफरत की राजनीति चल रही है। हमें एकजुट होकर इसका मुकाबला करना है। कार्यक्रम में पूर्व सांसद रवि वर्मा, जिला अध्यक्ष प्रहलाद पटेल सहित कई लोगों ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन







पंचायत चुनाव के लिए अभी से कस लें कमर



लखीमपुर खीरी। कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की संगठन सृजन अभियान के तहत बैठक कांग्रेस भवन पर आयोजित हुई। पूर्व मंत्री नकुल दुबे ने कहा कि जिला इकाइयां भंग चल रहीं हैं। अति शीघ्र बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक का संगठन बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव निकट हैं। इसमें प्रत्येक कांग्रेस के सिपाही को पंचायत चुनाव के लिए कमर अभी से कस लेनी होगी। आने वाले पंचायत चुनाव में कांग्रेस का परचम लहराना है।



पूर्व सांसद रवि प्रकाश वर्मा ने कहा कि सभी नौजवानों को एकजुट होकर जनहित के मुद्दों को लेकर सड़कों पर उतरना होगा। जिलाध्यक्ष प्रहलाद पटेल ने कहा कि आगामी 15 जून तक जिला कांग्रेस कमेटी, ब्लॉक कमेटी, बूथ कमेटी का गठन कर लिया जाएगा।
विज्ञापन




बैठक को प्रदेश सचिव बलराम गुप्ता, अभिषेक पटेल, पूर्व सांसद सुभाष पाल, कैप्टन मोनिस नकवी, रियाज अहमद मोनू, पंकज दीक्षित, रवि तिवारी ने भी संबोधित किया। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी शिव सहाय सिंह, रामकुमार मिश्र, दीपक बाजपेई, पंकज शुक्ला, मंजू मिश्रा, कोमल सिंह, चंद्रप्रभा अवस्थी, राजेंद्र गुप्ता, अमित गुप्ता, अनु मिश्रा, प्रेम वर्मा, रामकुमार वर्मा, विपुल गुप्ता, संध्या जायसवाल, अब्दुल रहीम, वरुण चौधरी आदि मौजूद रहे। संवाद

कार्यकताओं को सम्बोधित करते हुए नकुल दुबे। आयोजक

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें