फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: पोल्ट्री फार्म से मुर्गे ले जाने की शिकायत, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
संपूर्णानगर। भारत-नेपाल सीमा पर शनिवार सुबह एक युवक बाइक पर मुर्गों को बांधकर नेपाल ले जा रहा था। ग्रामीणों ने उसको पकड़ लिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


सीमा के ग्राम मझरा पश्चिम के इंदिरानगर काॅलोनी से सटे पिलर संख्या 202 के पास से शनिवार सुबह पांच बजे एक नेपाली युवक बाइक पर करीब 16 मुर्गों को बांधकर नेपाल ले जा रहा था। इस दौरान गांव के कुछ ग्रामीण व प्रधान पुत्र सुबह टहलने निकले। नजर पड़ने पर उन्होंने नेपाल जाते युवक को पकड़ लिया और सूचना पुलिस व एसएसबी को दी।
बताया जाता है कि पुलिस दो घंटे बाद पहुंची। ग्रामीण मुर्गों की तस्करी होने की बात कह रहे थे। हंगामा होने के बाद नेपाली बाइक को खजुरिया पुलिस ने कब्जे में कर लिया, जबकि मौके से मुर्गे व युवक गायब दिखे।
विज्ञापन

खजुरिया पुलिस प्रभारी अनिल सिंह पंकज ने बताया कि सूचना पर मौके पर गए थे। जांच में पता चला है कि आरोप लगाने वाले ग्रामीण का आपस में विवाद चल रहा है। दूसरी तरफ मझरा पश्चिम एसएसबी इंस्पेक्टर महावीर सिंह ने बताया कि 16 मुर्गे ले जाए जा रहे थे, लेकिन 20 किलो के अंदर माल को सीज नहीं किया जा सकता है। इसके चलते बाइक थाने के सुपुर्द की गई है। आरोप लगाने वाले का भी सीमा पर पोल्ट्री फार्म है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें