फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: रेललाइन पर कार्य लगभग हुआ पूरा

विज्ञापन
पनिया भीरा मार्ग पर अतरिया रेलवे क्रॉसिंग  के आगे डाले गए पत्थर। संवाद
विज्ञापन
पलियाकलां। पलिया-भीरा के बीच अतरिया रेलवे क्राॅसिंग के आगे रेललाइन के नीचे से हुए रिसाव को रोकने को लेकर शुरू हुई कारसेवा लगातार जारी है। अब रिसाव तो रोक दिया गया है, लेकिन नदी के लगातार बढ़ रहे जलस्तर को देखते हुए दोनों किनारों को मजबूत करने का काम चल रहा है, हालांकि रेललाइन पर कार्य लगभग पूरा हो गया है।
विज्ञापन

शारदा नदी की बाढ़ के पानी से पिछले रविवार को नदी के पानी ने पलिया-भीरा की अतरिया रेलवे क्राॅसिंग के आगे रेललाइन के नीचे से बहना शुरू कर दिया था। हालांकि बहाव काफी तेज था, फिर भी रेललाइन काफी हद तक बची हुई थी। इसमें बीते कई दिनों से हो रहे कार्य के बाद रिसाव को पहले रोका गया। इसके बाद दोनों तरफ से रेललाइन को ठोकरों व बोरियों, जाल के जरिए मजबूत करने का काम किया गया।
रेलवे ट्रैक के दोनों ओर काफी मिट्टी पाट दी गई है और उसके जरिये ही पानी के बहाव को रोका गया है। उधर, शारदा नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है, जिसको लेकर कारसेवक अब भी पूरी तरह से वहां पर टिके हुए हैं। मिट्टी डालने के साथ ही उसको पानी के बहाव को रोकने में प्रयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन




देर रात तक यहां पहुंचेगा बनबसा बैराज से छोड़ा गया पानी
पलिया। बनबसा बैराज से शारदा नदी में बुधवार सुबह 10 बजे 47 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। उसके बाद 12 बजे 50 हजार क्यूसेक और पानी छोड़ा गया। अपराह्न एक बजे कुल एक लाख 14 हजार 934 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। ये पानी करीब 12 घंटे के बाद पलिया में शारदा नदी में पहुंचेगा।

पनिया भीरा मार्ग पर अतरिया रेलवे क्रॉसिंग  के आगे डाले गए पत्थर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें