बफरजोन की भीरा रेंज में कैमरे लगाते वन कर्मी। स्रोत : वन विभाग
बांकेगंज। दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन में बाघ गणना (टाइगर एस्टीमेशन)-2026 के लिए कैमरे लगाने का काम शुरू हो गया है। डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के सहयोग से होने वाली इस गणना के दूसरे चरण में मैलानी और भीरा रेंज में कैमरे लगाए जा रहे हैं।
बफरजोन डीएफओ कीर्ति चौधरी ने बताया कि बफरजोन में तीन माह तक चलने वाली गणना के दूसरे चरण में मैलानी और भीरा रेंज जंगलों में कैमरे लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया। यहां करीब 94 कैमरे लगाए जा रहे हैं। इसके साथ ही मझगईं, पलिया, दक्षिण-उत्तर निघासन समेत सभी नौ रेंजों भी कैमरे लगाए जा रहे हैं। यह कैमरे निर्धारित समय तक एक जगह लगे रहने के बाद दूसरे क्षेत्र में स्थापित किए जाएंगे। कैमरों की लगातार निगरानी की जाएगी और उनसे प्राप्त तस्वीरों के विश्लेषण के आधार पर बाघों की संख्या का अनुमान लगाया जाएगा। संवाद