फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: महिला शक्ति सीएलएफ चुनाव में विरोध के बाद गुप्त मतदान

Sat, 08 Aug 2026 12:12 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
चुनाव के दौरान उप​स्थित महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
निघासन। पिरथीपुरवा महिला शक्ति सीएलएफ का चुनाव बृहस्पतिवार देर शाम बम्हनपुर के सरोजनी पैलेस में गहमागहमी के बीच संपन्न हुआ। खुले मतदान की घोषणा का सदस्यों ने विरोध किया, जिसके बाद गुप्त मतदान कराया गया। इसमें शिवानी अध्यक्ष, दीपा सचिव और मोना कोषाध्यक्ष चुनी गईं।
विज्ञापन

विवाद तब शुरू हुआ, जब ब्लॉक मिशन मैनेजर सुरजन ने पांचों पदों पर चुनाव कराने की बात कही। इस पर निवर्तमान अध्यक्ष पिंकी गुप्ता ने आपत्ति जताई। विरोध के बाद केवल अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष पद के लिए चुनाव कराने का निर्णय लिया गया। तीनों पदों पर तीन-तीन प्रत्याशियों ने नामांकन किया।
नामांकन के बाद खुले मतदान की घोषणा पर सदस्यों ने गुप्त मतदान की मांग की। काफी देर तक चली नोकझोंक के बाद पर्ची के माध्यम से मतदान कराया गया।
चुनाव में 54 ग्राम संगठनों की अध्यक्षों और सचिवों को मतदान का अधिकार था। अध्यक्ष पद पर शिवानी को 61, आशा देवी को 26 और रंजू को 10 मत मिले। शिवानी 35 मतों से विजयी रहीं। सचिव पद पर दीपा को 66, सुनीता को 19 और प्रीती को एक मत मिला। दीपा ने 47 मतों से जीत दर्ज की। कोषाध्यक्ष पद पर मोना को 55, सुशीला को 30 और सियावती को 12 मत मिले। मोना 25 मतों से विजयी रहीं।
विज्ञापन

तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए मझगईं थाना पुलिस की मौजूदगी में चुनाव संपन्न कराया गया। सुरक्षा व्यवस्था में दरोगा सुरेंद्र सिंह, दीवान छोटेलाल, कांस्टेबल कमल, रवि गंगवार तथा महिला आरक्षी प्रतीक्षा शुक्ला, मोनिका और आरती तैनात रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें