फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐपवा ने जुलूस निकाला, हुई सभा

Sun, 08 Mar 2015 09:20 PM IST
पलियाकलां।
विज्ञापन
विज्ञापन
अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन की महिला कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाल सभा की। वहीं लोक सेवा महिला समिति की पदाधिकारियों ने इस मौके पर निर्धन महिलाओं को साड़ियां बांटीं।
विज्ञापन

ऐपवा से संबद्ध अनेक महिलाएं भीरा रोड स्थित भारतीय स्टेट बैंक के सामने एकत्र हुईं। इसके बाद सिनेमा चौराहा होते हुए स्टेशन रोड, संपूर्णानगर रोड और बाईपास रोड पर उन्होंने जुलूस निकाला और फिर ट्रेजरी के सामने पहुंचकर सभा की। सभा को जिलाध्यक्ष आरती राय ने संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं ने अपने संघर्षों से ही सदैव अधिकार प्राप्त किए हैं, लेकिन कुछ लोग महिलाओं को मिले अधिकार छीनने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि संसद में 33 प्रतिशत महिलाओं का आरक्षण बिल दस वर्ष से अटका पड़ा है। ऐपवा की उपाध्यक्ष सुधा सिंह ने पीड़ित महिलाओं के पुनर्वास, सुरक्षा, सम्मान व रोजगार की मांग की। इसके अतिरिक्त ममता, अनीता, उषा, नीलम, सुभांगी देवी, शांती देवी आदि ने महिलाओं को संबोधित किया। उधर, लोक सेवा महिला समिति की संतोष गर्ग, शिखर गुप्ता, सुधा श्रीवास्तव, रेखा दिवाकर, नीतू गुप्ता आदि थारूपुरवा, निरालानगर पहुंची और उन्होंने निर्धन, बूढ़ी महिलाओं को साड़ियां बांटी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें