फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम ने ली अंगड़ाई बादल छाए, बूंदाबांदी

Sun, 08 Mar 2015 07:10 PM IST
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार को मौसम ने एक बार फिर अंगड़ाई ली, आसमान में छाई काली घटाओें को देखकर किसानों के माथे पर बल पड़ गए। मामूली बूंदाबांदी ने परेशान किया, लेकिन कुछ देर बाद ही आसमान साफ हुआ और तेज धूप खिल गई, जिससे हर किसी ने राहत महसूस की। दिन का अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

होली के बाद से खिल रही तेज धूप ने मौसम में गर्मी बढ़ा दी थी, लेकिन रविवार को सुबह से बूदाबांदी शुरू होने से मौसम का मिजाज बदल गया। ठंडी हवाएं चलने से लोगों ने सर्दी महसूस की। लोगों ने एकबारगी फिर गर्म कपड़े निकाल लिए, लेकिन दोपहर को निकली तेज धूप ने राहत दी। हालांकि ठंडी हवाओं के कारण मौसम सर्द रहा।

बांकेगंज में हल्की ओलावृष्टि से आलू की फसल को नुकसान
बांकेगंज। कस्बा सहित क्षेत्र में रविवार सवेरे करीब सात बजे हुई बारिश और हल्की ओलावृष्टि आलू की फसल के लिए नुकसानदेह साबित हुई है तो गेहूं की फसल को भी नुकसान पहुंचा है। आलू उत्पादक किसान देवा सिंह, बजरंग अग्रवाल, गुरुदेव सिंह, विचित्र सिंह, तरसेम सिंह आदि ने बताया कि बारिश से आलू की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। पिछले एक महीने से हर सप्ताह हुई बारिश से आलू का उत्पादन करने वाले किसानों की कमर टूट गई है।
विज्ञापन

कृषि वैज्ञानिक डॉ. सुहेल ने बताया कि अभी तक हुई बारिश से सरसों और आम के बौर को छोड़कर फसलों को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ, लेकिन अब बारिश हुई तो गेहूं, सरसों, मटर, भिंडी और दलहनी फसलों को काफी नुकसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें