अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर दिल्ली में हुए एक कार्यक्रम में डीएम किंजल सिंह को शख्सियत अवार्ड 2015 से सम्मानित किया गया। होटल दि पार्क में अभिनेता अनुपम श्याम ओझा ने डीएम किंजल सिंह को पुरस्कार प्रदान किया है। इससे पहले 2013 में साइना नेहवाल और 2014 में निर्भया की मां को यह अवार्ड दिया जा चुका है।
ब्रेन, ग्लैमर के साथ बुद्धिमत्तापूर्ण नजरिए और प्रशासनिक कार्यों में तेज तर्रार छवि के चलते डीएम किंजल सिंह फीमेल पर्सनालिटी ऑफ इंडिया में शुमार हो चुकी हैं। कार्यक्रम का आयोजन सरवानी इंटरनेशनल्स और शख्सियत मैगजीन द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। संस्था द्वारा बुलावा प्राप्त होने के बाद शनिवार को डीएम दिल्ली के लिए रवाना हो गई थीं। डीएम के सम्मानित होने पर मातहत अधिकारियों ने भी बधाई दी है, साथ ही जनपद का नाम रोशन होने के लिए खुशी जताई है।