फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं ने रेलवे की पटरियों को उखाड़ा

Fri, 01 Apr 2016 11:01 PM IST
ब्यूरो खीरी टाउन।
विज्ञापन
रेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
क्रासिंग बंद करने के विरोध में रेलवे ट्रैक पर किया प्रदर्शन 
रेलपथ के एक्सईएन, विधायक, एडीएम, एसडीएम सदर समेत कई लोग पहुंचे 
रेलवे अधिकारियों से अंडरग्राउंड रास्ता बनाने का  मिला आश्वासन 
ऐशबाग रूट पर राजापुर और मानपुर के बीच रेलवे ट्रैक के बीच से होकर गुजरने वाले रास्ते को बंद किए जाने की सूचना पर मानपुर गांव के ग्रामीण भड़क गए। दर्जनों की संख्या में महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने गांव के सामने रेलवे ट्रैक पर धरना  दिया और क्रासिंग न बंद करने की मांग करने लगे। महिलाओं ने रेलवे कर्मचारियों द्वारा बिछाई गई पटरियों को उखाड़ दिया। इस बीच ट्रैक जाम होने की सूचना पर एडीएम एसपी सिंह, एसडीएम सदर अंकित अग्रवाल, सदर विधायक उत्कर्ष वर्मा, सीतापुर से रेलपथ के एक्सईएन डीएन मिश्रा समेत तमाम अधिकारी मौके पर पहुंचे और काफी देर तक रास्ता देने को लेकर मंथन चला। बाद में रेलवे अधिकारियों ने ग्रामीणों को रेलवे लाइन के नीचे अंडरग्राउंड रास्ता देने का आश्वासन दिया। जिसके बाद ग्रामीणों का धरना समाप्त हुआ। 
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के मानपुर गांव के बीच पडने वाली रेलवे क्रासिंग के बंद होने की सूचना मिलते ही ग्रामीण एकजुट हो गए। महिलाओं ने क्रासिंग गेट संख्या 116/सी पर आकर मजदूरों से क्रासिंग को खोलने की बात कही तो मजदूरों ने मना कर दिया। जिससे नाराज महिलाओं ने खुद ही पटरी को उखाड़ कर रेलवे पटरी पर धरना देकर बैठ गईं। उनके साथ गांव के सैकड़ों महिला और पुरुष, बच्चों ने धरना शुरू कर दिया। देर शाम को सदर विधायक उत्कर्ष वर्मा, एसडीएम सदर भी पहुंचे। रेलवे विभाग के एक्सईएन का कहना था कि इस क्रासिंग पर अधिक मोड़ है, इसलिए इस क्रॉसिंग को बंद किया जाना आवश्यक है। जबकि गांववासियों का कहना था कि वर्षों पुराना रास्ता है, इसको अगर बंद कर दिया गया तो गांव वासियों को मुख्यालय जाने के लिए लंबे रास्ते से जाना पड़ेगा और परेशानी का सामना करना होगा। बाद में विधायक और अधिकारियों के बीच काफी मंथन हुआ। विधायक ने कहा कि पूरे गांव की समस्या है, इसलिए बीच का रास्ता निकाला जाए। जिसके बाद ग्रामीणों को रेलवे लाइन के नीचे से अंडरग्राउंड रास्ता देने का आश्वासन मिला। इस भरोसे के बाद ग्रामीण शांत हुए। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें