फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालाताों में महिला की मौत      

Thu, 06 Jul 2017 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पलियाकलां।
विज्ञापन
माौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ग्राम बुद्धापुरवा की निवासी थी मृतका 
विज्ञापन

गांव बुद्धापुरवा में संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला की मौत हो गई। हालांकि गांव वालों के अनुसार महिला और उसका पति दोनों शराब पीते थे और आए दिन झगड़ते थे। फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है। 
विज्ञापन

ग्राम बुद्धापुरवा निवासी रमाकांत की 35 वर्षीय पत्नी लक्ष्मी का संदिग्ध परिस्थितियों में उसके घर पर शव मिला है। महिला के तीन बच्चे थे तथा महिला का पति रिक्शा चलाता था। ग्रामीणों के अनुसार महिला तथा उसका पति दोनों शराब पीते थे तथा दोनों में अक्सर लड़ाई होती रहती थी। उधर सूचना पर पहुंची पुलिस ने भी पूछताछ की। पुलिस ने महिला के चाचा रामनरेश से पूरी जानकारी हासिल की। रामनरेश ने बताया कि महिला बीमार थी। जिसके कारण वह कमजोर हो गई थी। उसने बताया कि उसकी लगभग 15 साल पहले शादी हुई थी और उसके तीन बच्चे हैं। जबकि उसके पति रमाकांत के पिता कल्लू तथा उसकी माता नेपाल में रहकर काम करते हैं। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। हालांकि परिजन पोस्टमार्टम के लिए मना कर रहे थे। इस बाबत हल्का इंचार्ज रामबरन गुप्ता ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह प्रतीत होता है कि महिला काफी कमजोर थी और शराब का सेवन भी करती थी इससे स्वाभाविक मौत के आसार जाताए जा रहे हैं। फिलहाल वह इसको लेकर जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें