फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: संपत्ति स्वामित्व में पुरुषों को टक्कर दे रहीं महिलाएं

Sat, 27 Sep 2025 08:37 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। संपत्ति के स्वामित्व मामले में अब महिलाएं भी पीछे नहीं हैं। बीते आठ महीनों के आंकड़े इस बात की गवाही देते हैं कि महिलाएं अब जमीन और प्लॉट की खरीद में पुरुषों को सीधी टक्कर दे रही हैं। पुरुषों ने जहां 53 प्रतिशत बैनामे कराए हैं। वहीं, महिलाएं 47 प्रतिशत हैं।
विज्ञापन

सदर तहसील के उप निबंधक कार्यालय के आंकड़ों के अनुसार, एक जनवरी 2025 से 31 अगस्त 2025 तक कुल 30 हजार रजिस्ट्री हुई हैं। इसमें 15,900 पुरुषों ने जमीन और प्लॉट की रजिस्ट्री कराई, जबकि महिलाओं ने भी टक्कर देते हुए 14,100 रजिस्ट्री कराकर अपना मजबूत स्थान बनाया है। यह अंतर महज 1,800 का है, जो इस क्षेत्र में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी और जागरूकता को दर्शाता है।
लोगों का मानना है कि पहले जहां संपत्ति के मामलों में महिलाओं की हिस्सेदारी बेहद कम हुआ करती थी। वहीं, अब जागरूकता के चलते महिलाएं भी खुलकर निवेश कर रही हैं। वहीं, अधिकारियों का कहना है कि महिलाओं के नाम संपत्ति रजिस्ट्री कराने पर स्टांप शुल्क में छूट भी एक अहम वजह है। यही कारण है कि बड़ी संख्या में महिलाएं अब संपत्ति अपने नाम पर दर्ज करा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें