फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: गोबर के दीपक और मूर्तियां बनाकर आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं

Sun, 18 Oct 2026 01:15 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
बनाए गए उत्पाद के साथ समूह की महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
ममरी। दीपावली पर घरों को रोशन करने के लिए महिलाएं गोबर के दीपक और देवी-देवताओं की मूर्तियां तैयार कर रही हैं। वन रेंज मोहम्मदी क्षेत्र में आंवला बीट जंगल के पास स्थित चौधरी फार्म पर समूह से जुड़ी महिलाओं को प्राकृतिक उत्पाद बनाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इससे महिलाएं घर बैठे रोजगार से जुड़कर आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।
विज्ञापन

फार्म स्वामी संदीप चौधरी और उनकी पत्नी आरजू चौधरी महिलाओं को गोबर से दीपक, देवी-देवताओं की मूर्तियां और अन्य प्राकृतिक उत्पाद बनाने का हुनर सिखा रहे हैं। संदीप चौधरी ने बताया कि पूजा, रागिनी, शिवानी, गीता, अलका और आराधना समेत समूह की कई महिलाएं इन उत्पादों को तैयार करने में जुटी हैं। दीपावली के मद्देनजर इनकी तैयारी की जा रही है।
संदीप चौधरी के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को घर बैठे रोजगार उपलब्ध कराना और उनकी आय बढ़ाने में मदद करना है। भविष्य में इस काम से हजारों महिलाओं को जोड़ने का लक्ष्य है। उनके मुताबिक, जिले में प्राकृतिक उत्पाद तैयार करने के जरिये महिलाओं को रोजगार से जोड़ने की यह पहली पहल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें