फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: विज्ञान नगरी का भ्रमण करेंगे विद्यार्थी

Sun, 18 Oct 2026 01:14 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। राजकीय और नगर पालिका विद्यालयों के विद्यार्थी अब 10 रुपये में लखनऊ की आंचलिक विज्ञान नगरी का भ्रमण कर सकेंगे। विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने और उन्हें विज्ञान की व्यावहारिक जानकारी देने के लिए 26 या इससे अधिक विद्यार्थियों के समूह को विशेष रियायत दी जाएगी। इसका लाभ लखीमपुर खीरी समेत लखनऊ मंडल के छह जिलों के विद्यार्थियों को मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि आंचलिक विज्ञान नगरी राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद की इकाई है। यहां साइमैक्स थिएटर, 3-डी शो, केओएस शो, विज्ञान शो, प्रागैतिहासिक प्राणी उद्यान, विज्ञान पार्क और विज्ञान विषयों पर आधारित सात दीर्घाएं हैं। 10-डी थिएटर में ‘जर्नी टू द सेंटर ऑफ द अर्थ’ शो भी आकर्षण का केंद्र है।
सामान्य विद्यालयों के 26 या अधिक विद्यार्थियों के समूह के लिए प्रवेश शुल्क 20 रुपये, साइमैक्स शो 30 रुपये, 3-डी शो 20 रुपये, केओएस शो 20 रुपये, विज्ञान शो 10 रुपये और 10-डी थिएटर शो 100 रुपये है। राजकीय और नगरपालिका विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए प्रवेश शुल्क 10 रुपये, साइमैक्स शो 25 रुपये, 3-डी शो 15 रुपये, केओएस शो 15 रुपये, विज्ञान शो 10 रुपये और 10-डी थिएटर शो 100 रुपये निर्धारित है।
विज्ञापन

डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों की विज्ञान नगरी में भागीदारी बढ़ाने और अनुभवात्मक शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए यह पहल की गई है। यहां विद्यार्थी प्रयोगों और इंटरैक्टिव प्रदर्शनों के जरिए वैज्ञानिक सिद्धांत समझ सकेंगे। इससे उनकी जिज्ञासा, तार्किक क्षमता और वैज्ञानिक सोच विकसित करने में मदद मिलेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें