फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, ससुरालवालों पर जहर देकर हत्या का आरोप

Sat, 26 Apr 2025 11:29 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

लखीमपुर खीरी में एक विवाहिता को गंभीर हालत में शुक्रवार की रात जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। इसके बाद उसके ससुरालवाले फरार हो गए। मायका पक्ष ने ससुरालवालों पर हत्या का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन
आशा कुमारी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी जिले में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मृतका के मायकेवालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या का आरोप लगाया है। मामला निघासन कोतवाली क्षेत्र के सहतेपुरा मजरा लुधौरी का है।

विज्ञापन


कटहिया गांव निवासी राम कुमार ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी आशा कुमारी की शादी 22 फरवरी 2023 को मुकेश पुत्र जगदीश के साथ हुई थी। विवाह के समय सामर्थ्यानुसार दान-दहेज भी दिया गया था, लेकिन इसके बावजूद बेटी के ससुराल वाले मोटर साइकिल, सोने की चैन और समय-समय पर नकद धन की मांग करते रहे।

यह भी पढ़ें- UP News: मुख्यमंत्री योगी आज पलिया में... जनसभा को करेंगे संबोधित, चप्पे-चप्पे पर तैनात की गई पुलिस
विज्ञापन


मृतका की बहन के अनुसार, आशा की सास जगरानी, ससुर जगदीश, ननद लक्ष्मी देवी, देवर रोहित कुमार और पति मुकेश उसे लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे। यहां तक कि उसे बांझ कहकर ताने दिए जाते थे और घर से निकालने की धमकी भी दी जाती थी।

विज्ञापन

ससुरालवालों पर जहर देने का आरोप 
पिता राम कुमार का आरोप है कि शुक्रवार को ससुरालवालों ने आशा को पहले जमकर पीटा और फिर उसे जहरीला पदार्थ पिला दिया। गंभीर हालत में उसे जिला ओयल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत के बाद ससुरालवाले उसे अस्पताल में छोड़कर भाग आए।

घटना की जानकारी मृतका के मायका पक्ष ने पुलिस को दी है। उन्होंने लिखित शिकायत भी दर्ज कराई है। उन्होंने मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें