फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: मुख्यमंत्री योगी आज पलिया में... जनसभा को करेंगे संबोधित, चप्पे-चप्पे पर तैनात की गई पुलिस

Sat, 26 Apr 2025 08:07 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज पलिया में शारदा नदी में चल रहे ड्रेजिंग कार्य का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद जनसभा को भी संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर शुक्रवार को देर रात तक तैयारियां होती रहीं। 
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पलिया दौरे को लेकर अधिकारी पूरी तरह से अलर्ट मोड पर हैं। उनकी जनसभा व शारदा नदी में चल रहे ड्रेजिंग कार्य के निरीक्षण को लेकर शुक्रवार देर शाम तक तैयारियां की जाती रहीं। वहीं चप्पे-चप्पे पर पुलिस की निगहबानी के बीच जनसभा स्थल के पास ही हेलिपैड बनाया गया है। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को पलिया में शारदा नदी के पास बने जनसभा स्थल पर उतरेंगे। उसके बाद वह कार द्वारा शारदा नदी में चल रहे ड्रेजिंग कार्य का निरीक्षण करने के बाद जनता को संबोधित करेंगे। दुधवा में अधिकारियों की बैठक भी लेंगे। 

मुख्यमंत्री के आने को लेकर शारदा नदी के पास ही हेलिपैड बनाया गया है। उसके लिए जमीन को समतल करके उसपर ईंट बिछाई गई है। जिससे कि धूल न उड़े और लैंडिंग भी सुरक्षित हो सके। इसके अलावा हेलिपैड के पास ही जनसभा स्थल है। कार्यक्रम स्थल पर अफसर कर्मचारी देर शाम तक कार्य करते दिखाई दिए।

विज्ञापन

भारी पुलिस फोर्स रहेगा मौजूद
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स की ड्यूटी भी लगाई गई है। पीएसी की कई गाड़ियां यहां पहुंच चुकी हैं और उनके पुलिसकर्मी शहर के बलदेव वैदिक इंटर कालेज में रुके हुए हैं। आसपास जिलों की पुलिस भी बुलाई गई है। हवाई पट्टी के साथ ही दुधवा जाने वाले मार्ग पर भी पुलिसकर्मियों को तैनात रहने के निर्देश दिए गए हैं।

रूट डायवर्जन के साथ गुजरेंगे वाहन
मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर लखीमपुर, मैलानी, भीरा से आने वाले वाहनों का रूट डायवर्ट किया गया है। लखीमपुर से आने वाले वाहन निघासन होकर ही पलिया आ सकेंगे। मैलानी की तरफ से भीरा होकर आने वाले वाहनों को भीरा तिराहे पर ही रोक दिया जाएगा। इसके अलावा गौरीफंटा से आने वाले वाहनों को डिगनिया तिराहे पर रोका जाएगा और भारी वाहनों को सुबह नौ बजे व छोटे वाहनों को 11 बजे ही रोक दिया जाएगा। 

चंदनचौकी से आने वाले वाहनों को कोठी तिराहे पर रोक दिया जाएगा। भीरा से पलिया आने वाहन नौ बजे से ही रोक दिए जाएंगे। मझगईं व निघासन से आने वाले वाहनों को नौगवां में रोक दिया जाएगा और भारी वाहनों को सुबह नौ बजे व हल्के वाहनों को 11 बजे से रोकने का कार्य पुलिस शुरू कर देगी।
 

शारदा पुल के मोड़ पर बनाई जा रही पार्किंग
पुलिस द्वारा पलिया से शारदा पुल की तरफ जाने वाले मोड़ के पास ही पार्किंग बनाई गई है। इस पार्किंग जोन में ही वाहनों को खड़ा करने के बाद करीब एक से डेढ़ किलोमीटर पैदल चलकर सीएम की सभा में जाने की अनुमति दी जाएगी। पुलिस को दोनों तरफ से ब्लाक किया जाएगा और कोई भी छोटा या फिर बड़ा वाहन सभा व निरीक्षण के दौरान वहां से नहीं गुजरेगा। मोड़ पर ही अधिकारियों के लिए भी अलग से पार्किंग बनाई जा रही है। जिसमें उनके वाहन खड़े होंगे।
विज्ञापन

तीन तरफ से बनाया गया रास्ता
शारदा नदी के पार एक खेत में बनाए गए जनसभा स्थल में तीन तरफ से रास्तों को बनाया गया है। मिट्टी व बालू से रास्तों को पाटा गया है और उसपर से रोलर चलाकर उनको बराबर करने का कार्य किया गया है। ताकि इसपर से चार पहिया वाहन आसानी से निकल सके। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें