फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: कूल्हे के ऑपरेशन के बाद महिला की मौत, हंगामा

Wed, 20 May 2026 12:12 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। थाना भीरा क्षेत्र के ग्राम दरियाबाद निवासी ब्रह्मादीन की पत्नी गीता देवी की शहर के अस्पताल रोड स्थित एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन के बाद मौत हो गई। परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, गीता को करीब आठ दिन पहले कूल्हे में परेशानी के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सोमवार शाम उनका ऑपरेशन किया गया। गीता के भतीजे मुकेश कुमार ने बताया कि ऑपरेशन तक सब ठीक था, लेकिन ओटी से बाहर आने के बाद गीता देवी की हालत बिगड़ने लगी। आरोप है कि सूचना देने के बावजूद कोई चिकित्सक उन्हें देखने नहीं पहुंचा। मंगलवार सुबह उनकी हालत और बिगड़ गई, जिसके बाद मौत हो गई।
शहर कोतवाल राजेश कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस गई थी। दोनों पक्षों ने सुलह कर लिया है। मृतक के परिजन किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं करना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें