फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: थाने से छूटने के बाद महिला की मौत, पुलिस पर पिटाई का आरोप, इस मामले में पकड़ा था

Wed, 18 Dec 2024 12:35 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

लखीमपुर खीरी के फूलबेहड़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब बेचने व बनाने के आरोप में महिला को पकड़ा था। मुचलके पर उसे छोड़ दिया गया। 18 घंटे बाद घर में ही उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
महिला की मौत पर गांव में हंगामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के फूलबेहड़ थाना क्षेत्र में एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने उसे कच्ची शराब बनाने के आरोप में पकड़ा था। थाने से छूटने के 18 घंटे बाद घर पर ही संदिग्ध हालात में उसकी मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस की पिटाई से मौत का आरोप लगाया। बुधवार सुबह गांव में शव रख हंगामा शुरू कर दिया। आरोपी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई के बाद ही परिजन शव का पोस्टमार्टम कराने पर अड़े हैं। पुलिस मनाने में जुटी है।

विज्ञापन

 
फूलबेहड़ थाने की पुलिस ने दो महिला कांस्टेबल के साथ सोमवार को अवैध शराब के धंधे की सूचना पर खमरिया गांव में दबिश दी थी। शराब बनाने और बेचने के आरोप में गांव निवासी पंकज की पत्नी सुरजाना को हिरासत में लेकर थाने ले गई। बताते हैं कि उसी दिन दोपहर बाद मुचलके पर महिला को छोड़ दिया गया। शाम को महिला घर पहुंची। मंगलवार देर शाम उसकी मौत हो गई। 

शिव मंदिर कॉरिडोर: गोला गोकर्णनाथ में ध्वस्तीकरण जारी, रात तीन बजे से ही चलने लगा बुलडोजर; तस्वीरें
विज्ञापन


मृतका के परिजनों ने बुधवार को पुलिस की पिटाई से मौत होने का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी निरीक्षक आलोक धीमान मौके पर पहुंचे। परिजनों को समझाया और पोस्टमार्टम के लिए शव को कब्जे में लेने की कोशिश की। इस पर परिजन और गांववाले बिगड़ गए। आरोपी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई के बाद ही शव को हाथ लगाने को कहा। एहतियातन अन्य थानों की पुलिस भी गांव में पहुंची है।

विज्ञापन

मृतका का परिवार है गरीब  
सुरजाना का पति पंकज मजदूरी करता है। वह कुछ दिनों से बीमार है। देवरानी माधुरी ने गांव के ही कुछ लोगों पर धनबल के बलबूते पुलिस से पकड़वाना और पिटाई कराने  का आरोप लगाया है। पंकज को एक आवास मिला है। बताते हैं कि वह भी अधूरा है। महिला झोपड़पट्टी में रह गुजर बसर कर रही थी। मृतका के दो बच्चे हैं। एक लड़की और दो छोटे लड़के हैं। जमीन नहीं है।

थाना प्रभारी निरीक्षक आलोक धीमान का कहना है कि कार्रवाई कर महिला को डेढ़ बजे परिजनों के साथ घर भेज दिया गया था। पुलिस पर लगाए गए आरोप निराधार हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्थिति साफ हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें