फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से महिला समेत दो लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पलिया-मझगईं। पलिया के संभारीपुरवा निवासी एक युवक और मझगईं की एक महिला की करंट लगने से मौत हो गई। युवक का पोस्टमार्टम कराने और महिला का बिना पोस्टमार्टम कराए अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

पलिया के संभारीपुरवा निवासी रामकुमार का 28 वर्षीय पुत्र गोविंद मछली मारने के लिए तालाब पर गया था। जहां एक गन्ने के खेत में लगे तार में चल रहे बिजली के करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद परिजन ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। उधर मझगईं कस्बा निवासी छोटे की 30 वर्षीय पत्नी नन्ही देवी शुक्रवार रात करीब आठ बजे बोर्ड में पंखे का स्विच लगा रही थी। इस दौरान वह करंट की चपेट में आ गई। जिसको इलाज के लिए सीएचसी पलिया ले जहां गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। महिला की मौत से परिजन में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें