फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: पंचायत भवन में फंदे से लटका मिला महिला का शव, पिछले साल शारदा नदी में कट गया था घर

Sat, 30 Sep 2023 05:29 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

पिछले साल महिला का घर शारदा नदी में समा गया था। वह फुटहा गांव के पंचायत भवन में परिवार के साथ रह रही थी। शुक्रवार रात उसका शव फंदे से लटका मिला। पति ने बताया कि पत्नी घर व जमीन कटने से परेशान थी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के भीरा क्षेत्र में फुटहा गांव के पंचायत भवन में परिवार के साथ रहने वाली महिला का शव फंदे पर लटका मिला। चकपुरवा निवासी महिला का घर और जमीन शारदा नदी की कटान में कट गया था। प्रशासन ने परिवार को अस्थायी रूप से पंचायत भवन में ठहराया था। परिजनों का कहना है कि घर व जमीन कटने से महिला परेशान थी, जिससे उसने फांसी लगा ली है। बता दें कि चकपुरवा गांव के सभी घर नदी में समा चुके हैं।

विज्ञापन


पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद गांव चकपुरवा निवासी मंगाराम उर्फ मंगू ने बताया कि शारदा नदी के कटान में उनका घर और जमीन कट गया था। गांव के अन्य लोगों के घर भी कट गए। वह 35 वर्षीय पत्नी संगीता और बच्चों के साथ भीरा थाने के फुटहा गांव के पंचायत भवन में आ गए थे। अस्थायी तौर पर परिवार सहित पंचायत भवन में ही रह रहे थे। शुक्रवार देर रात पत्नी का कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्रशासन पर मदद न करने का आरोप

बेटी पूनम ने बताया कि शाम को घर पर चाय पकौड़ी बनी थी। सभी लोगों ने मिलकर खाया था। पापा कुछ लोगों के साथ बाहर पुलिया पर बैठकर बातचीत करने लगे थे। हम भाई बहन बाहर खेल रहे थे। मम्मी फोन पर किसी से बात कर रही थीं। अचानक आवाज आनी बंद हो गई। इस बीच जब पापा घर आए और अंदर जाकर देखा तो मम्मी छत के कुंडे से लटक रहीं थीं। मृतका के पति ने आरोप लगाया कि प्रशासन ने भी उनकी मदद नहीं की। 

क्षेत्रीय लेखपाल अविनाश मिश्रा ने बताया कि पिछले साल मंगू का घर कट गया था। बाढ़ राहत राशि भी मिल गई थी। पुनर्वास के लिए जगह भी आवंटित कर दी गई थी। लेकिन मंगाराम पिछले साल से लगातार फुटहा के पंचायत भवन में रह रहा था। वह कपड़े की फेरी लगाता है। कटान के बाद मिलने वाली सारी मदद उसे मुहैया कराई गईं थीं, मौत की वजह कुछ और भी हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें