पेट और कमर में थे गहर जख्म
उसके पेट और कमर में धारदार हथियार के हमले से गहरे जख्म थे। आफाक के चाचा अतहर खां की तहरीर पर बृहस्पतिवार को पुलिस ने मृतक की दूसरी पत्नी पूनम और उसके प्रेमी कुकरा गांव के छोटू उर्फ नदीम के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने पूनम और उसके प्रेमी को लेकर पूछताछ की तो पूरा मामला खुल गया। पूनम के छोटू से प्रेम संबंध थे। आफाफ विरोध करता था। इस पर दोनों ने उसकी हत्या कर दी।
पुलिस के मुताबिक प्रेम संबंधों में बाधा बनने पर पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की चाकू और ईंट से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी थी। पुलिस ने दोनों से पूछताछ की तो दोनों ने आफाक की हत्या करने का जुर्म स्वीकार कर लिया। पुलिस ने शुक्रवार को दोनों का चालान भेज दिया है। एसओ मैलानी देवेंद्र गंगवार ने बताया कि आफाक हत्याकांड मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।