फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: गुलदार की खाल, बारहसिंघा, जंगली सूअर के अंगों संग महिला गिरफ्तार

विज्ञापन
धनगढ़ी में बरामद हुई गुलदार की खाल। संवाद
विज्ञापन
धनगढ़ी। सीमा से लगे बैलौरी नगर पालिका के वार्ड एक से नेपाल पुलिस टीम ने गुलदार की खाल, बारहसिंघा व जंगली सूअर समेत वन्यजीवों के अंगों के साथ नेपाली महिला को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद उसको वन विभाग के सुपुर्द कर दिया गया। आशंका है कि अंग पास के ही दुधवा पार्क से वन्यजीवों का शिकार कर लाए गए हो सकते हैं। पुलिस व वन विभाग की टीम महिला से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


प्रदेश पुलिस कार्यालय के मुताबिक, मुखबिर की सूचना पर प्रदेश पुलिस व कंचनपुर की महेंद्रनगर पुलिस ने स्थानीय बैलोरी थाना की टीमों के साथ बैलोरी नगर पालिका के वार्ड सात सिमपुर गांव निवासी प्रमोद डांगौरा के घर पर छापा मारा। यहां बोरी में छिपाकर रखी गई चार गुलदार की खालें, बारहसिंघा के चार सींग, जंगली सूअर के दो जबड़े, भारी मात्रा में वन्यजीवों के पैर व जबड़े समेत हड्डी बरामद की है।
इसके अलावा चेन, खटका की भी टीमों ने बरामदगी की है। यहां 40 वर्षीय महिला शांति चौधरी को गिरफ्तार किया गया है। प्रमोद की पुलिस तलाश कर रही है। पकड़ी गई महिला को जिला पुलिस कार्यालय पर लाकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें