फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस : चार घंटे में 79 शिकायतें, निस्तारण सात का

विज्ञापन
कमल किशोर
विज्ञापन
लखीमपुर/धौरहरा। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल को धौरहरा तहसील में शनिवार को पहुंचना था, लेकिन नहीं पहुंचीं। डीएम के न पहुंचने पर फरियादी मायूस दिखे। डीएम की गैर मौजूदगी में सीडीओ अभिषेक कुमार ने शिकायतें सुनीं। चार घंटे में मात्र 79 लोग ही शिकायत करने पहुंचे, जिसमें मात्र सात शिकायतों का ही समाधान हो सका।
विज्ञापन

शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए सीडीओ ने संबंधित अफसरों को निर्देश दिए। कहा कि शिकायत निस्तारण में लापरवाही न बरती जाए। शिकायत निस्तारण में दोनों पक्षों की सहमति होनी चाहिए। कहीं पुलिसबल की जरूरत होती है, जो जरूर लेकर जाए। संपूर्ण समाधान दिवस में बड़ी संख्या में अधिवक्तागण पहुंचे।
अधिवक्ताओं ने सीडीओ को ज्ञापन सौंपकर ग्राम न्यायालय की मांग उठाई। इस मौके पर विधायक धौरहरा विनोद शंकर अवस्थी, एसडीएम राजेश कुमार तहसीलदार आदित्य विशाल, सीओ प्रीतम पाल सिंह क्षेत्रीय वनाधिकारी नृपेंद्र चतुर्वेदी बीडीओ सुमित कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



सीडीओ ने लाभार्थियों को सौंपी आवासों की चाभी
धौरहरा। समाधान के बाद सीडीओ और विधायक ने लाभार्थियों को प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवासों के स्वीकृति पत्र व चाभी सौंपी। लाभार्थी शांति देवी पत्नी संतोष कुमार, रुकसाना पत्नी रिजवान निवासी अमेठी, मुनीर अहमद निवासी गुलरिया, रेशमा पत्नी हनीफ निवासी सरसवा, ऊषा देवी पत्नी मुनेजर निवासी अमेठी को चाभी सौपी। इस दौरान बीडीओ धौरहरा सुमित सिंह, सचिव बंधू राम राना, राहुल कटियार, चंद्रशेखर, प्रियंकपुरी आदि मौजूद रहे। संवाद


सदर तहसील में आईं 47 शिकायतें, चार का निस्तारण
सदर तहसील में एडीएम अश्वनी सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। राजस्व की 19, पुलिस 11, विकास पांच, नगर निकाय तीन, पूर्ति निरीक्षक दो, विद्युत चार, कृषि विभाग की तीन सहित 47 शिकायतें पहुंची, जिसमें चार का मौके पर निस्तारण कर दिया गया।


राजस्व की आठ शिकायतें निस्तारित



गोला गोकर्णनाथ। शनिवार को तहसील सभागार में हुए संपूर्ण समाधान दिवस में राजस्व एवं आपदा की आठ शिकायतों का निस्तारण किया गया। एसडीएम विनोद कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में हुए संपूर्ण समाधान दिवस में राजस्व एवं आपदा की 22, संयुक्त जांच के लिए तीन, पुलिस की छह और विद्युत विभाग की चार सहित 35 शिकायतें आई। इसमें मौके पर राजस्व एवं आपदा की आठ शिकायतों का निस्तारण किया गया। संवाद


प्रधानमंत्री आवास योजना के तहतआवास आया था, लेकिन सचिव ने आवास नहीं दिया, जबकि मैं पात्र हूं। गांव के अन्य लोगों को आवास दिए जा चुके हैं, लेकिन मुझको नहीं दिया। कई बार शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं हो सकी। - कमल किशोर, अमेठी

खलियान जमीन पर गांव के ही दबंग व्यक्ति ने कब्जा कर लिया था। उस पर दीवार का निर्माण करा दिया था। तहसील से लेकर जिला मुख्यालय पर इसकी शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं हो सकी। - रामस्वरूप, पंडित पुरवा

कमल किशोर

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें