फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: तिकुनिया हिंसा का गवाह बोला- मेरे पास सभी वीडियो सुरक्षित, पिस्टल लोड करते दिखा था आशीष

Thu, 18 May 2023 03:28 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

तिकुनिया हिंसा मामले में जिला शासकीय अधिवक्ता अरविंद त्रिपाठी ने गवाह के रूप में तिकुनिया थाना क्षेत्र निवासी प्रभुजीत सिंह के बयान दर्ज कराए। कोर्ट में गवाह ने कई दावे किए। 
विज्ञापन
तिकुनिया हिंसा में आरोपी हैं आशीष मिश्र - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के तिकुनिया हिंसा मामले में बुधवार की सुनवाई के दौरान गवाह प्रभुजीत सिंह ने कई दावे किए। घटना के समय वायरल वीडियो की जानकारी देते हुए बताया कि वीडियो में दंगल से निकलते समय पिस्टल लोड करते हुए आशीष मिश्र मोनू देखे गए थे। वायरल फुटेज उसके पास सुरक्षित है। गवाह से जिरह जारी है। कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 22 मई की तारीख मुकर्रर की है।

विज्ञापन


तिकुनिया हिंसा मामले में जिला शासकीय अधिवक्ता अरविंद त्रिपाठी ने गवाह के रूप में तिकुनिया थाना क्षेत्र निवासी प्रभुजीत सिंह के बयान दर्ज कराए। गवाह से सवाल-जवाब का दौर शुरू हुआ तो वरिष्ठ अधिवक्ता अवधेश दुबे की ओर से आरोपियों की डिस्चार्ज अर्जी के दौरान दाखिल की गई एल्बम को दिखाकर सवाल जवाब शुरु हुए। अभियोजन की ओर से वादी के अधिवक्ता सुरेश सिंह मुन्ना ने इस पर आपत्ति जाहिर की।

विज्ञापन

तस्वीरों को पहचानने से इनकार 

बचाव पक्ष की ओर से लिखित प्रार्थनापत्र दिया गया तो अभियोजन ने भी धारा 64 साक्ष्य अधिनियम का हवाला देते हुए एल्बम दिखाकर सवाल पूछने पर आपत्ति जाहिर की। अदालत में एल्बम दिखाकर पूछे गए सवालों पर गवाह प्रभुजीत सिंह ने तस्वीरों को पहचानने से ही इनकार कर दिया। लंबी जिरह के दौरान अदालती समय समाप्त होने पर एडीजे सुनील वर्मा ने अगली सुनवाई के लिए 22 मई की तारीख मुकर्रर की है।

बता दें कि तीन अक्तूबर 2021 को तिकुनिया में हुई हिंसा में चार किसानों समेत आठ लोग मारे गए थे। इस मामले में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री के पुत्र आशीष मिश्र मोनू को मुख्य आरोपी बनाया गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें