बिजुआ। तहसील गोला और ब्लॉक बिजुआ की ग्राम पंचायत करसौर के मजरा नयापुरवा में उफनाई शारदा नदी का कहर जारी है। बुधवार शाम से लेकर बृहस्पतिवार दोपहर तक चार और मकान शारदा नदी में समा गए।
कटान पीड़ितों को अभी तक प्रशासन से कोई राहत नहीं दी गई है। पीड़ितों के परिवार खुले आसमान के नीचे समय काट रहे रहे हैं। कटान पीड़ितों के पास बनाने खाने के लिए राशन और ईंधन भी नहीं है। हल्का लेखपाल अविनाश मिश्रा ने बताया कि जया भादुरी पत्नी राम सागर, बबलू पुत्र राम सागर, ओम प्रकाश पुत्र मुरली, रामपाल पुत्र छोटेलाल के मकान कट गए हैं। इन लोगों की सूची बनाकर प्रशासन को भेज दी गई है।