फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: एमडीएम बनाते समय जली रसोइया, अग्निशमन यंत्र नहीं आया काम

विज्ञापन
झुलसी रसोइया का उपचार करती स्वास्​थ कर्मी
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। ब्लॉक नकहा के एक प्राथमिक विद्यालय में एमडीएम बनाते समय एक रसोइया गंभीर रूप से झुलस गई। जिला अस्पताल में उसका इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन

ग्राम सभा पटना के मजरा बैजनाथपुरवा के प्राथमिक विद्यालय में तैनात रसोइया दुलारी एमडीएम का खाना बनाने जा रही थी। बताया जाता है कि गैस का पाइप लीक था। जैसे ही उसने गैस चालू करने के लिए आग जलाई, पूरे कमरे में आग फैल गई। जानकारी मिलने पर विद्यालय परिसर में अफरा-तफरी मच गयी।
झुलसी रसोइया को विद्यालय में तैनात अध्यापकों ने तुरंत की घायल हो इलाज के लिए नकहा में भर्ती कराया, जहां से डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल ओयल के लिए रेफर कर दिया है। बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी का कहना था कि अभी तक उन्हें इस बाबत जानकारी नहीं दी गई है।सूत्रों के अनुसार, ब्लॉक पर तैनात बीईओ को मामले की जानकारी थी लेकिन इसके बाद भी उन्होंने बीएसए को घटना से अवगत कराना मुनासिब नहीं समझा। बीईओ फूलचंद्र से कई बार बात करने की कोशिश की मगर, मगर संपर्क नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

झूठे साबित हो रहे विभागीय दावे
रसाेई या विद्यालय में होने वाली आगजनी की घटनाओं को रोकने के लिए अग्निशमन यंत्रों लगाए गए हैं, लेकिन ये काम नहीं आ रहे हैं। बताया जाता है कि ज्यादातर विद्यालयों में अग्निशमन यंत्र मौजूद ही नहीं हैं। नकहा ब्लाक में हुई घटना के समय लगी आग को बुझाने के लिए अग्नशमन यंत्र का इस्तेमाल किया गया मगर वह चला ही नहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें