फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: मरम्मत के सहारे जिंदा जर्जर पाइप लाइनें पानी के साथ ला रहीं बीमारी

Fri, 09 Jan 2026 11:26 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
गोला के खुटार रोड स्थित पश्चिमी दीक्षिताना में पाइपलाइन में गंदा पानी आने की शिकायत पर मरम्मत क
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। शहर में मरम्मत के सहारे जिंदा जर्जर पाइप लाइनें पानी के साथ बीमारी भी ला रही हैं। शुक्रवार को पेयजल आपूर्ति व्यवस्था की जमीनी स्तर पर पड़ताल की गई तो कई जगह गंदा पानी आने की शिकायतें मिलीं। कुछ स्थानों पर नगर पालिका कर्मी पाइप लाइन को ठीक करते मिले।
विज्ञापन

नगर के 25 वार्डों में नगर वासियों को ओवरहेड टैंक, मोटर पंप के माध्यम से पेयजल आपूर्ति कराई जा रही है। दशकों पहले पड़ी पेयजल पाइपलाइन जर्जर हो चुकी हैं, जो पानी के प्रेशर को झेल नहीं पा रही है। इससे अक्सर पाइपलाइन लीकेज की समस्या बनी रहती है।
मोहल्ला मुन्नूगंज, कुम्हारन टोला, पूर्वी दीक्षिताना, पश्चिमी दीक्षिताना, मथुरानगर, मोहल्ला तीर्थ में पड़ताल के दौरान नगर पालिका कर्मी जर्जर पाइपलाइन की मरम्मत करते मिले। कांशीराम आवास कॉलोनी में ओवरहेड टैंक का मोटर पंप खराब होने से पेयजल आपूर्ति प्रभावित रही, नगर पालिका कर्मी मोटर पंप ठीक करते मिले।
विज्ञापन

मुन्नूगंज के वार्ड संख्या 21 के रजनीश कुमार, श्रवण तिवारी, कौशल तिवारी, जगदीश तिवारी, विमलेश वर्मा, अमन गुप्ता आदि के घरों में पाइपलाइन से बदबूदार गंदा पानी आ रहा है।
लोगों ने घर के बाहर रखी नांद में भरा पाइपलाइन से निकला गंदा पानी दिखाया। राजेश्वर शुक्ला ने बताया कि पाइपलाइन टूटी हुई है। सप्लाई आते ही रास्ते पर पानी भर जाता है। शिकायत की थी, नगर पालिका के कर्मचारियों ने सर्वे कर लिया है।

गोला के खुटार रोड स्थित पश्चिमी दीक्षिताना में पाइपलाइन में गंदा पानी आने की शिकायत पर मरम्मत क

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें