फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सी मार्ट बनने से 1.32 लखपति दीदियों को मिलेगी नई दिशा

Sun, 01 Feb 2026 11:21 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जनपद की 1.32 लाख महिलाएं स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर लखपति दीदी बनी हैं, जो विभिन्न क्षेत्रों विभिन्न प्रकार के उत्पादनों के माध्यम से अच्छी कमाई कर रही है। अब सरकार बजट में लखपति दीदियों के लिए नई दिशा और बड़ा बाजार शुरू कराने की पहल की है, जिससे उनकी आय और बढ़ेगी।
विज्ञापन

लखपति दीदियों के लिए जनपद में सी मार्ट खोल जाएंगे। इसमें उत्पादों की ब्रांडिंग, पैकेजिंग और गुणवत्ता में और सुधार होंगे, ताकि इन दीदियों को आर्थिक रूप से और सशक्त बनाकर करोड़पति दीदी बन सके। हालांकि जिले में सी मार्ट की तर्ज पर जिले में पहले से ही शहर के राजापुर में आकक्षां स्टोर हैं, जो महिलाएं ही संचालित करती हैं। यहां पर 50 प्रकार के उत्पादों की बिक्री करती हैं, इससे इनको अच्छी इनकम हो रही है। अब इसी तरह के बड़े स्तर पर सी मार्ट खोले जाने की तैयारी है। डीडीएम वरुण गुप्ता ने बताया कि जिले में 28 हजार समूह हैं, जिसमें 3.25 लाख महिलाएं जुड़ी है। इसमें 1.32 लाख महिलाएं लखपति दीदी के रूप में काम कर रही है, जिनके कामों को अ और विस्तार दिया जाएगा।


सरकार हम महिलाओं के लिए काफी कुछ कर रही है, जिससे काफी महिलाएं आत्मनिर्भर बनी है। मुझे भी दुग्ध उत्पादन के कारोबार से जुड़ने का मौका मिला। अब सी मार्ट की पहल से और भी उपलब्धिंयों मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

-माधुरी पाल, लखपति दीदी

समूह के माध्यम से विद्युत सखी के रूप में उनको गांव में ही रोजगार मिला है। हमारे माध्यम से गांव वालों को बिल जमा करने की एक सुविधा मिली है। सरकार ने अपने बजट में हम महिलाओं के लिए काफी कुछ सौगात दी है।
विज्ञापन

-रुचि भारती, लखपति दीदी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें