-दिव्यांग शिविर : जिला अस्पताल में दिव्यांगजनों के लिए विशेष शिविर सुबह दस बजे से।
-टीकाकरण : पशुओं को खुरपका-मुंहपका की बीमारियों से बचाने के लिए टीकाकरण अभियान सभी ब्लॉक क्षेत्रों में सुबह दस बजे से।
-भागवत कथा : ममरी क्षेत्र में गांव कैमहरा के देवस्थान पर श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन अपराह्न दो बजे से।
-रुद्र महायज्ञ : षष्टम श्रीरुद्र महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ का आयोजन पसगवां में शाम चार बजे से।
-शिव विवाह का मंचन : सदर ब्लाॅक के करनपुर गांव में धनुष यज्ञ मेले में शिव विवाह का मंचन शाम पांच बजे से।