फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज हवाओं संग रात में बारिश

Wed, 24 Jun 2015 06:36 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
उमस भरी गर्मी के बाद बीती रात तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई। बारिश महज आधा घंटा हुई लेकिन इस आधे घंटे की बारिश में ही धरती तर हो गई। तेज हवाओं के कारण कई रास्तों पर पेड़ गिर गए। इस कारण कुछ देर के लिए आवागमन भी बाधित हुआ। बिजली लाइनों पर पेड़ की डालें गिरने से बिजली आपूर्ति में भी बाधा आई। सुबह बादल छंट गए और तेज चमकीली धूप निकली इससे उमस भरी गर्मी में और ज्यादा बढ़ोतरी हो गई है।
विज्ञापन

पिछले तीन दिनों से हो रही कड़ी धूप के बाद देर रात आसमान में काले बादल घिर आए। रात करीब दो बजे तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। करीब आधे घंटे तक हुई झमाझम बारिश से धरती तर हो गई। कुछ देर के लिए मौसम में तरावट आई और लोगों को गर्मी से राहत मिली। सुबह होते ही आसमान से बादल छंट गए और कड़ी धूप निकल आई। धूप निकलने से दिन भर लोग उमस भरी गर्मी से परेशान रहे। दिन में हवाएं भी थमी रहीं इसके चलते लोगों को धूप की चुभन का सामना करना पड़ा। पानी बरसने के बाद उमस इतनी ज्यादा हो गई कि लोग बिलबिला उठे। तेज धूप के कारण लोगों को घर से बाहर निकलने में दिक्कत हुई। बुधवार को अधिकतम तापमान 41.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। उधर किसानों का कहना है कि इस बारिश से धरती तो तर हो गई है लेकिन अभी इतना पानी नहीं बरसा है कि धान की रोपाई की जा सके। बारिश की अनिश्चितता के कारण किसान अभी खेतों में खाद डालने में हिचक रहे हैं। किसानों को भारी बारिश का इंतजार है ताकि खेती किसानी का काम तेज हो सके।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें