फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन विभाग के दैनिक वेतनभोगी कर्मी माने

Wed, 24 Jun 2015 06:32 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
वन विभाग के न्यूनतम वेतन भोगी दैनिक कर्मचारियों ने एक दिन के कार्य बहिष्कार के बाद हड़ताल वापस ले ली है। इस संबंध में एसडीओ और डीएफओ के बीच वार्ता हुई। जिसके बाद दैनिक कर्मचारियों की मांगें मान ली गईं। अब नई रणनीति के तहत बुधवार को सभी दैनिक कर्मचारी नियमितीकरण की मांग को लेकर लखनऊ में हो रहे धरना प्रदर्शन में शामिल होने के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन

मंगलवार को दिनभर हड़ताल के बाद देर शाम दैनिक कर्मचारियों ने पारिश्रमिक बढ़ाने, बकाया भुगतान करने संबंधी कई बिंदुओं पर निघासन एसडीओ एनएन पांडे से मुलाकात की। कहा कि विभाग में पिछले कई वर्षों से काम करने के बावजूद उनके साथ अन्याय हो रहा है। दैनिक कर्मचारियों की मांगों पर एसडीओ ने डीएफओ जीपी सिंह से वार्ता की। जिसके बाद दैनिक कर्मचारियों की सभी मांगें मान ली गईं। जिला मंत्री शाकिर अली ने बताया कि डिवीजन स्तर से दैनिक कर्मचारियों को अब उन्हें कोई शिकायत नहीं है। बुधवार को विभाग में नियमितीकरण की मांग को लेकर सभी दैनिक कर्मचारी लखनऊ रवाना होंगे। लखनऊ में पूरे प्रदेश के दैनिक कर्मचारी एकत्र होकर धरना-प्रदर्शन कर अपनी आवाज बुलंद करेंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें