फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोला, गोरखपुर और आजमगढ़ जीते

Mon, 22 Dec 2014 12:18 AM IST
गोला गोकर्णनाथ
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रादेशिक हॉकी टूर्नामेंट में चौथे दिन गोला, गोरखपुर और आजमगढ़ की टीमें विजयी रहीं।
विज्ञापन

कृषक समाज इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर खेले जा रहे 52वें प्रादेशिक हॉकी टूर्नामेंट का पहला मैच कृषक समाज इंटर कॉलेज गोला और मुरादाबाद क्लब मुरादाबाद के मध्य खेला गया। खेल के 15वें मिनट पर कृषक समाज के खिलाड़ी विवेक ने पेनाल्टी कार्नर में गोल किया। 18वें मिनट में इसी कॉलेज के शिवम भारद्वाज ने दूसरा फील्ड गोल दाग दिया। 21वें मिनट में विकास पंत ने और 33वें मिनट में शिवम भारद्वाज ने फील्ड गोल किया। 37वें मिनट में मुरादाबाद क्लब के खिलाड़ी रहमान ने पेनाल्टी कार्नर में गोल किया। 57वें मिनट में गोला के खिलाड़ी शिवम भारद्वाज ने एक और गोल करके अपना स्कोर पांच बना लिया। 58वें मिनट में मुरादाबाद के खिलाड़ी ब्रजेश ने गोल करके अपनी टीम को दो का स्कोर खड़ा किया। निर्णायक सुनील चौधरी, एम रहमान ने कृषक समाज गोला को 5-2 से विजयी घोषित किया।
दूसरा मैच डीएचए गोरखपुर और स्पोर्ट्स हॉस्टल रामपुर के मध्य खेला गया। चौथे मिनट में गोरखपुर के खिलाड़ी खुर्शीद ने पेनाल्टी कार्नर में गोल किया जबकि 20वें मिनट में रामपुर के खिलाड़ी सरताज ने फील्ड गोल दागा। 32वें मिनट में गोरखपुर के अनवर ने और 36वें मिनट में शहनाज ने फील्ड गोल किया। खेल के 50वें मिनट में रामपुर के बाबूलाल यादव और 58वें मिनट में आकाश ने फील्ड गोल करके अपनी टीम को बराबरी पर ला दिया। निर्णायक एम कुरियर और सलीम ने पेनाल्टी स्ट्रोक के द्वारा 7-5से गोरखपुर को विजयी घोषित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरा मैच हॉकी फैजाबाद और डीएचए आजमगढ़ के मध्य खेला गया। खेल के 12वें मिनट में फैजाबाद के खिलाड़ी अमित कुमार ने फील्ड गोल किया। 19वें मिनट में आजमगढ़ के इरफान ने पेनाल्टी कार्नर, 47वें मिनट में आजमगढ़ के आलोक और 51वें मिनट में विनय यादव ने गोल किया। 58वें मिनट में आजमगढ़ के संजय यादव ने एक और गोल करके अपनी टीम को 4-1से विजय दिलाई। इस टीम के निर्णायक मोहम्मद सलीम और कुमार भरत रहे। टेक्निकल टेबिल पर राजेंद्र कुमार और राजर्षि शुक्ल रहे। इस मौके पर रामबहादुर वर्मा, सुशील मिश्र, राममूर्ति शुक्ला, नरायनलाल वर्मा सहित तमाम खेलप्रेमी मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें