प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती के लिए जिले में तीन फरवरी को दूसरी सूची जारी हो जाएगी। दूसरी सूची के अभ्यर्थियों को पांच फरवरी को नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे।
बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ.ओपीराय ने बताया कि चतुर्थ काउंसलिंग के बाद चयनित प्रशिक्षु शिक्षक अभ्यर्थियों की सूची एवं अन्य विवरण एनआईसी की वेबसाइट एवं डायट की वेबसाइट पर तीन फरवरी को देखी जा सकती है। चयनित प्रशिक्षु अभ्यर्थियाें को पांच फरवरी को नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे। इसके लिए जो व्यवस्था बनाई गई है उसके अनुसार समस्त पुरुष वर्ग विज्ञान एवं कला वर्ग विशेष आरक्षण सहित को प्राथमिक सदर में तथा समस्त महिला विज्ञान एवं कला वर्ग विशेष आरक्षण सहित के अभ्यर्थियों को प्राथमिक विद्यालय महराजनगर में नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे।