दक्षिण खीरी वन प्रभाग के गोला रेंज के अंतर्गत दो स्कूलों के विद्यार्थियों को रेंजर उमेश राय के निर्देशन में नगरिया झील का भ्रमण कराया गया, जिसमें आदर्श सरस्वती ज्ञान मंदिर और सरस्वती शिक्षा निकेतन के 40 विद्यार्थियों ने नगरिया झील पहुंच कर प्राकृतिक नजारे का आनंद उठाया।
दक्षिण खीरी वन प्रभाग के मैलानी रेंज की महुरेना बीट स्थित नगरिया झील भ्रमण के दौरान रेंजर उमेश राय ने विद्यार्थियों को वेटलैंड संबधित जानकारी उपलब्ध कराई। झील के अंदर पानी में कलरव करते रंग-बिरंगेे प्रवासी पक्षियों ने बच्चों का मन मोह लिया, जिन्हें वह घंटों एकटक निहारते रहे। इस दरम्यान प्रवासी पक्षियों के संबध में बच्चों की क्विज प्रतियोगिता कराई गई, जिसमें कक्षा 7, 5 और चार के विद्यार्थी क्रमश: प्रभात यादव, शालिनी देवी, नेमिष वर्मा और विकास ने पक्षियों के संबध में शत-प्रतिशत सही जानकारी दी। रेंजर ने नकद पुरस्कार देकर विद्यार्थियों की पीठ थपथपाते हुए हौसला अफजाई की। भ्रमण के दौरान रेंजर ने विद्यार्थियों को कई जानकारियां उपलब्ध कराई। इस मौके पर रेंजर उमेश राय, फारेस्टर ब्रजेश कुमार, अनुज रंजन, अशोक वर्मा, दिनेश श्रीवास्तव, सईम अहमद, करन वर्मा, प्रदीप यादव आदि मौजूद रहे।
विद्यार्थियों ने देखे प्रवासी पक्षी
गोला गोकर्णनाथ। सारस परियोजना के तहत विद्यार्थियों ने वेटलैंड नगरिया में भ्रमण कर दुर्लभ प्रवासी पक्षियों के दर्शन किए हैं।
क्षेत्रीय वनाधिकारी उमेश चंद्र राय के नेतृत्व में नगर के आदर्श सरस्वती ज्ञान मंदिर और सरस्वती शिक्षा निकेतन के 40 विद्यार्थियों ने परियोजना के अंतर्गत वैटलैंड नागरिया जाकर प्रवासी दुर्लभ पक्षियों को देखा। भ्रमण पर आये विद्यार्थियों ने पक्षियों की सुरक्षा, संवर्धन, एवं जीवन शैली की जानकारी हासिल की। पक्षियों पर आधारित प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम भी कराया गया, जिसमें प्रकाश कुमार यादव, शालिनी देवी, नैमिष शर्मा, विकास वर्मा, अंजली गोस्वामी आदि विद्यार्थियों को क्षेत्रीय वनाधिकारी ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर शिक्षक, विद्यार्थी मौजूद रहे।