फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोमती में आज से अनारक्षित टिकट पर कर सकेंगे यात्रा

विज्ञापन
मैलानी स्टेशन पर खड़ी ट्रेन।
विज्ञापन
नए साल पर रेलवे का यात्रियों को तोहफा
विज्ञापन

कोच नंबर डी-6, डी-7, डीएल-1 और डीएल-2 में अनारक्षित टिकट पर यात्रा होगी संभव
मैलानी। रेलवे ने यात्रियों को नए साल का तोहफा देते हुए मैलानी-गोरखपुर-मैलानी गोमती एक्सप्रेस में एक जनवरी से अनारक्षित टिकट पर यात्रा करने का आदेश जारी कर दिया है। अब आज शनिवार एक जनवरी से यात्री इस ट्रेन में अनारक्षित टिकट पर भी यात्रा कर सकेंगे।
विज्ञापन

कोरोना काल के बाद संचालित हुई गोमती एक्सप्रेस में अब तक केवल आरक्षित टिकट पर ही यात्रा की जा सकती थी। इससे कम दूरी के यात्रियों को भी आरक्षण कराना पड़ता था और किराया भी अधिक पड़ता था। इससे तमाम लोग आरक्षण के झंझट में न पड़कर बसों से यात्रा करते थे, जिससे रेलवे को भी राजस्व का नुकसान होता था। आरक्षण का झंझट खत्म होने से गोमती एक्सप्रेस के यात्रियों को आसानी हो जाएगी। अब बुकिंग विंडो से सीधे यात्रियों को गोमती एक्सप्रेस के टिकट मिला करेंगे और किराया भी सिर्फ एक्सप्रेस का लगेगा। रेलवे की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, गोमती एक्सप्रेस के कोच नंबर डी-6, डी-7, डीएल-1 और डीएल-2 में अनारक्षित टिकट पर यात्रा की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें