फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मियों में ले सकेंगे तरणताल का आनंद

Sun, 22 Mar 2015 05:39 PM IST
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
स्पोर्ट्स स्टेडियम लालपुर में 2011 में निर्माण पूरा होने के बाद से उद्घाटन की बाट जोह रहा तरणताल जल्द ही तैराकी के शौकीनों के लिए खोल दिया जाएगा। क्रीड़ा विभाग ने सफाई और मरम्मत कार्य तेज कराते हुए अप्रैल के प्रथम सप्ताह में शुभारंभ करने की तैयारी कर ली है। इसके बाद समय सारिणी के मुताबिक सदस्यों को तैराकी का मौका मिलेगा। 25 मीटर लंबाई और 20 फुट गहराई वाले तरणताल में तैराकी एवं डाइविंग की भी सुविधा मिलेगी। गहराई के मद्देनजर सिर्फ  तैराकी जानने वाले व्यक्तियों को ही प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि सवा दो करोड़ की लागत से इस तरणताल का निर्माण कराया गया है, जो 2011 में ही बनकर तैयार हो गया था। करीब चार वर्षों तक यह निष्प्रोेज्य पड़ा रहा, जिसके पीछे तकनीकी खामी वजह बताई जा रही है। जबकि तरणताल के मानकों के अनुरूप शासन ने स्वीमिंग एक्सपर्ट और लाइफ गार्ड (जीवन रक्षक) की तैनाती भी नहीं की थी, जिसके चलते यह तरणताल महज शोपीस बना हुआ था। अब जिला खेल कार्यालय ने इसे तैराकों के लिए चालू करने का फैसला लिया है। लिहाजा इच्छुक तैराकी के शौकीन सदस्यता लेने के लिए जिला खेल कार्यालय में संपर्क कर आवेदन कर सकते हैं। तरणताल प्रारंभ होने के दौरान सदस्यों को तैराकी ट्रॉयल देना अनिवार्य किया गया, जिसमें पास होने पर ही सदस्यता दी जाएगी। तैराकी का अभ्यास करने वालों के लिए यह एक सुनहरा अवसर होगा।

बच्चों को नहीं मिलेगा प्रवेश
इस सत्र में बच्चों का प्रवेश पूर्णत: वर्जित रहेगा। लाइफ गार्ड (जीवन रक्षक) और स्वीमिंग एक्सपर्ट की तैनाती न होने के चलते यह निर्र्णय लिया गया है।

अभी तैराकी जानने वाले लोगों को ही तरणताल में प्रवेश दिया जाएगा। लाइफ गार्ड की शीघ्र तैनाती के लिए प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि तैराकों को अभ्यास के दौरान कोई कठिनाई न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्रदीप कुमार चौहान, जिला क्रीड़ा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें