फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: पानी की तलाश में जंगल से बाहर आ रहे वन्यजीव

विज्ञापन
रायपुर बीट में खाली पड़ा वाटरहोल। संवाद
विज्ञापन
बिजुआ। गोला रेंज की रायपुर बीट में वन्यजीवों को पानी के लिए जंगल के बाहर भटकना पड़ रहा है। इस बीट के सभी पोखर, तालाब, वाटर होल्स सूखे पड़े हुए हैं। एक तो भीषण गर्मी और उस पर जंगल के अंदर भोजन-पानी का संकट। ऐसे में वन्यजीव आबादी में आ रहे हैं।
विज्ञापन

जंगलों में दूर-दूर तक पानी का पता नहीं है। प्यास बुझाने के लिए जंगली जानवरों को काफी दूर तक भटकना पड़ रहा है। जानवर पानी की तलाश में आबादी के निकट तक पहुंच रहे हैं। भीरा से लेकर मालपुर और रायपुर तक घने जंगल क्षेत्र हैं। यहां पर तेंदुए, हिरन, नील गाय समेत अन्य जंगली जानवरों का निवास है।
जानवर भी पानी तथा पेड़ों की छांव की तलाश में दौड़ रहे हैं। तालाब और पोखर सूख गए हैं। यदि तालाबों में पानी होता, तो शायद जानवर इधर-उधर नहीं भटकते। वन्यजीवों की रक्षा के लिए वाटरहोल में बहुत ही जल्दी पानी भरवाने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




-
क्षेत्र के सभी वाटरहोल्स पानी से भरे हुए हैं। अगर कहीं नहीं भरा है तो भरवा दिया जाएगा। जिम्मेदार के प्रति कार्रवाई की जाएगी।
संजीव तिवारी, वन क्षेत्राधिकारी गोला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें